होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Ank Jyotish: Salman Khan बाहर से गुस्सैल, अंदर से नरम क्यों? मूलांक 9 में छिपा है पूरा राज

By Astro panchang | Feb 16, 2026

अंक ज्योतिष के हिसाब कुछ मूलांक खुद को बाहर से कठोर दिखाने का प्रयास करते हैं। लेकिन वह अंदर से उतने ही सॉफ्ट और साफ दिल के होते हैं। बॉलीवुड का एक सितारा ऐसा ही है। जो अपने स्वभाव से बदनाम है, लेकिन असलियत में देखा जाए, तो वह एक नेक इंसान है। अंक ज्योतिष बहुत पुराना शास्त्र है। अंक शास्त्र के जरिए आप जातक के स्वभाव और व्यवहार के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। बता दें कि जीवन में आने वाला हर अंक आपके भविष्य और स्वभाव को प्रभावित करता है। जिनमें में मूलांक प्रमुख होता है।

जन्मतिथि के योग से निकाला गया एक अंक मूलांक कहलाता है। हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है और इससे जातक का स्वभाव निर्मित होता है। जैसे कुछ मूलांक बाहर से कठोर नजर आते हैं, लेकिन उनका दिल काफी सॉफ्ट होता है।

मूलांक 9

बॉलीवुड का एक अभिनेता भी कुछ इसी तरह की बदनामी झेलता है। लोग उस अभिनेता को अड़ियल या एरोगेंट समझते हैं। लेकिन इस अभिनेता का दिल बच्चे की तरह भोला है। जोकि जब हंसता है, तो भी आंखों से आंसू निकल जाएं। आज हम मूलांक 9 के बारे में बताने जा रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को हुआ था। इसलिए उनका मूलांक 9 है। सलमान खान बाहर से कठोर लगते हैं, लेकिन उनका दिल अंदर से काफी नरम है। रफ एंड टफ पर्सनालिटी अभिनेता का बाहरी आवरण है। जबकि वह अंदर से दयालु इंसान हैं। सलमान खान के व्यवहार में 8 का प्रभाव भी दिखता है। मूलांक 9 और शनि का मिश्रण जातक में ऊर्जा भर देता है। लेकिन जीवन में धीरे-धीरे समझदारी आने लगती है। सलमान खान पर भी शनिदेव की कृपा हुई।

अभिनेता सलमान खान स्वभाव से मूलांक 9 और 8 का मिश्रण है। उनका नाम अक्सर विवादों में रहता है। लोग उनको बदनाम कहते हैं। लेकिन अंदर से उनका दिल काफी नरम है। वह गरीबों की मदद करते हैं और 'बीइंग ह्यूमन' संगठन के जरिए हॉस्पिटल, स्कूल और अच्छे काम करते हैं।

इन लोगों की बातें कभी-कभी कड़वी लगती हैं। जिस कारण लोग इनको गुस्सैल और सख्त समझ लेते हैं। लेकिन इनका दिल मोम की तरह नरम होता है। यह चुपके से दूसरों की मदद करते हैं। किसी भी मुसीबत में यह सबसे पहले सहारा बनते हैं। यह लोग अंदर से काफी संवेदनशील होते हैं।

मूलांक 9 वाले जातक न्यायप्रिय होते हैं और गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं। लेकिन उनकी सख्ती के कारण लोग कभी-कभी दूर हो जाती हैं। अगर यह लोग अपनी भावनाओं को थोड़ा खुलकर दिखाएं, तो इनके रिश्ते अधिक मजबूत हो सकते हैं।

अभिनेता सलमान खान के अंदर भी यही गुण देखने को मिलते हैं। जिसके कारण उनका बाहरी आवरण ही अभिनेता की पहचान बन गया है। लेकिन अभिनेता कैमरा के पीछे कई लोगों की मदद करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.