होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Remedies: बुरी नजर से हैं परेशान? अपने Lucky Number से करें ये उपाय, Life में आएगी Prosperity

By Astro panchang | Jun 04, 2026

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को दूर करने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। अंक ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लिए बुरी नजर यानी की नजर दोष से बचने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए अलग-अलग उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के जीवन में लगने वाले नजरदोष से बचने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 के स्वामी सू्र्य देव होते हैं। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 के लोगों के ऊपर लगी बुरी नजर के दोष को दूर करने के लिए अपने ऊपर से घी के बाती को जलाकर चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इससे नजरदोष कम होता है।

मूलांक 2

इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 02, 11, 20 या 29 तारीख को होता है। उनका मूलांक 2 होता है। अगर इन लोगों पर नजरदोष है, तो उनको घर के किसी सदस्य की सहायता से नमक को अपने सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इस नमक को पानी में बहा देना चाहिए।

मूलांक 3

इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 3 है। इस मूलांक के लोग अगर किसी कारण से बीमार या परेशान रहते हैं, तो उनको अपने घर के पास मंदिर में जाकर 10 मिनट तक ध्यान के मुद्रा में बैठें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मूलांक 4

इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 4 माना जाता है। अगर इन जातकों को नजरदोष लगता है, तो इस दोष को दूर करने के लिए दाएं हाथ में 3 लौंग लेकर अपने सिर के ऊपर से 9 बार उल्टी दिशा में घुमाना चाहिए। इस इसको कागज में रखकर जला देना चाहिए।

मूलांक 5

इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग अपने ऊपर लगे नजरदोष को दूर करने के लिए 7 बार उल्टी दिशा में घुमाकर फेंक देना चाहिए।

मूलांक 6

इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है, उन जातकों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजर दोष से बचने के लिए इत्र लगाने से बचना चाहिए।

मूलांक 7

इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजरदोष से बचने के लिए 5 लौंग और एक चुटकी हल्दी को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर बाहर फेंक देना चाहिए।

मूलांक 8

इस मूलांक के स्वामी शनि देव होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 8 होता है। इन जातकों को नजर दोष से बचने के लिए पानी में थोड़ा नमक मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय को करने से नजरदोष दूर होती है।

मूलांक 9

इस मूलांक के स्वामी ग्रह 9 होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 को तारीख होता है, तो उन लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजर दोष से बचने के लिए साबुत मिर्च लेकर सिर से 9 बार उतारें। फिर इस मिर्च को घर से बाहर फेंक दिया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.