अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उनकी आदतों, स्वभाव, भाग्यशाली रंग, करियर और नंबर आदि के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, तो इन लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले जातकों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं।
वहीं ज्योतिष में बुध को वाणी और धन से जोड़ा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 5 वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और इन लोगों को अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए क्या करना चाहिए।
मूलांक 5 वालों का स्वभाव
यह जातक एक जगह टिककर नहीं बैठते हैं, इनका मन हमेशा भटकता रहता है। इस मूलांक के लोग घुमक्कड़ी होते हैं, इनको घूमना-फिरना काफी पसंद होता है।
मूलांक 5 वाले लोगों की कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। इसे मूलांक के जातक अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करते हैं।
मूलांक 5 वाले लोग काफी अच्छे थिंकर होते हैं। इनका दिमाग खुराफाती चीजों में भी चलता है। इन लोगों के मन में उठा-पटक मची रहती है, जिस कारण यह अपने मन पर काबू नहीं रख पाते हैं।
यह जातक कभी एक फैसले पर टिके नहीं रह पाते हैं। इनके मन में हमेशा हां और नहीं चलता रहता है।
मूलांक 5 वाले जातक बातूनी स्वभाव के होते हैं, जिससे कभी-कभी इनके खुद के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है।
किनके साथ बनती हैं
मूलांक 5 वाले जातकों की कम्पैटिबिलिटी की बात की जाए, तो इस मूलांक के लोगों की 1, 3 और 6 वालों के साथ बढ़िया बनती है। मूलांक 5 वालों के बातूनी स्वभाव से सभी लोग इनसे बनाकर रखते हैं।
कामयाबी पाने के क्या करें
मूलांक 5 वाले जातकों को अपने निगेटिव प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो उनको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके अलावा पक्षियों को दाना खिलाने से भी आपको शुभ फल मिलेंगे।