होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दोस्ती की मिसाल पेश करते हैं इस मूलांक वाले लोग, जरुर करें मित्रता

By Astro panchang | Jan 01, 2020

जिन लोगों का मूलांक 8 होता है उनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीखों को हुआ होता है। मूलांक 8 वाले लोगों का स्वामी ग्रह शनि माना जाता है। इन लोगों के जीवन में धीरे-धीरे हर चीज की उन्नति होती है। स्वभाव के तौर में देखा जाए तो इन लोगों के मन में बिल्कुल भी घमंड नहीं होता। इस मूलांक के लोगों में अपनी ज़िन्दगी अपने तरीके से जीने की भावना होती है, व्यक्तिगत जीवन में इन लोगों को किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं होती। आइए बताते हैं मूलांक 8 वाले लोगों की जीवन की विशेषताएं। 

मूलांक 8 वालों का स्वभाव- इस मूलांक के लोग प्रचार-प्रसार से दूर अपनी ज़िन्दगी को अपने तरीके और अच्छे माहौल में जीना चाहते है। स्वभाव की बात की जाए तो ये लोग बिल्कुल शांत स्वभाव के होते हैं, साथ ही हर चीज को गंभीरता से सोचने के बाद ही किसी फैसले को लेते हैं। इस मूलांक वालों को अपनी मेहनत से सफलता की प्राप्ति जरूर होती है लेकिन ये लोग असफलता से डरते भी नहीं हर मुश्किलों का डट कर सामना करना इनका प्लस पॉइंट है।

मूलांक 8 वालों की  विशेषताएं- 

विशेषताओं की बात की जाएं तो मूलांक 8 वाले मदद करने में सबसे आगे होते हैं, इनको लोगों की मदद करना काफी अच्छा लगता है। हर कठिनाइयों में लोगों का साथ देते हैं। 

ये लोग सच्चे और मन के पक्के होते हैं, इन लोगों को झूट बोलना और सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। झूट बोलने वाले लोगों से अक्सर मूलांक 8 वाले बात करने से कतराते हैं। 

इन लोगों के मित्र थोड़े कम होते हैं और वहीं होते हैं जो स्वभाव से इनके जैसे होते हैं। अपनी मित्रता को फर्ज ये लोग पूरे सचाई से निभाते हैं। 

नौकरी पेशा लोगों को धन को पुरी प्राप्ति होती है और इनके काम से सब लोग इनकी तारीफ करते हैं। अपने धन की उचित चीजों में पैसा खरीदना इनकी एक खास बात है। 

पारिवारिक रिश्तों की बात की जाए तो मूलांक 8 वालों के रिश्ते भाई, बहन और अपने परिजनों से एक जैसे रहते हैं। अपने माहौल में रहने की वजह से इन लोगों की अक्सर अपने परिवार वालों से अनबन रहती है।

अपनी मेहनत के चलते ये लोग शिक्षा में बड़े से बड़े लक्ष्य को पार कर लेते हैं। मूलांक 8 वालों का अधिकतर पसंदीदा विषय टेक्निकल होता हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.