होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए अंक ज्योतिषी के अनुसार अपना साप्ताहिक राशिफल

By Astro panchang | Aug 11, 2020

हिंदू धर्म में पंचांग, राशिफल, अंक राशिफल को बहुत महत्व दिया जाता है। राशिफल के अनुसार शुभ - अशुभ, मुहूर्त या फिर आगे आपके लिए सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में पता लगाया जाता है क्योंकि हिंदू धर्म में समय के अनुसार और मुहूर्त के अनुसार कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताने वाले है अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक राशिफल।

ये तो सबको पता है कि अगस्त महीने का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस महीने में बताया गया है कि नौकरी करने वाले लोगों के लिए सम्भल के रहने का समय है। इस सप्ताह में आपको अपने ऊपर के अधिकारियों की सहायता मिल सकती है और वह आपका मार्गदर्शन कर सकते है।तो अब आप जन्म तारीख के आधार पर जानें आपके लिए ये सप्ताह अर्थात 10 से 16 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा होगा।

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है:

इस हफ्ते आपको व्यवसाय में खास लाभ मिल सकता है। सरकरी कामों में भी प्रगति हो सकती है।तनख्वाह बढ़ोतरी होने के भी आसार बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है:

ऑफिस के कामों में बढ़ावा मिल सकता है। थकान की वजह से तनाव भी बढ़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करने से बचे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है:

इस सप्ताह यात्रा पर जाने का प्लान भी बन रहा है। सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे है। नौकरी में साथियों की मदद से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है:

आपके पास कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। अपने घर का विशेष ध्यान रखें। कोई जरूरी चीज खो सकती हैं। धन से संबंधी कामों में सावधान रहें। किसी अनजान पर भरोसा न करें।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है:

इस सप्ताह आपकी व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है।पैसों में धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। संतान के संबंध में सुखद समय रहेगा।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है:

दोस्तों के कारण से कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। वाद-विवाद में जीत हो सकती है। नौकरी में सफलता मिलेगी।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है:

पुराने समय में की गई मेहनत का फल इस सप्ताह मिल सकता है। मान-सम्मान के साथ ही आपको सफलता भी मिल सकती है। कोई भी नया काम इस सप्ताह शुरू हो सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है:

आपको इन सात दिनों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेन-देन के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। ग़ुस्से की वजह से बने बनाए काम और बिगड़ सकते हैं। शांति से काम करें और धैर्य बनाए रखें।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है:

आपके घर में सुखद वातावरण रहेगा।पहले के पुराने कामों में सफलता के साथ ही आपको सम्मान भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा पूरा हो सकता है। कार्य स्थल पर अच्छी तरह काम कर पाएंगे।

यह थे अंक ज्योतिषी के अनुसार इस सप्ताह के राशिफल, इस तरह से आपको पता चलेगा कि भविष्य में आपको कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे आपको अपने करियर में सफलता मिले।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.