होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अगर आपका मूलांक भी हैं 2 तो आप भी हैं इन गुणों से भरपूर

By Astro panchang | Dec 09, 2019

चन्द्रमा मूलांक 2 का प्रतिनिधि ग्रह है। जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 व 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है। ये व्यक्ति सहृदय, कल्पनाप्रिय, भावुक एवं मधुरभाषी होते हैं। जैसे चन्द्रमा की कलाएं घटती-बढ़ती रहती हैं, वैसे ही इनकी मन:स्थिति भी कभी एक-सी नहीं रहती। इनका शरीर कमजोर तथा ये मानसिक रूप से सबल होते हैं। इन्हें 'ना' कहना बिलकुल भी नहीं आता। प्रेम तथा सौंदर्य में महारथ हासिल होती है लेकिन साथ ही आशंका-कुशंका तथा आत्मविश्वास की कमी से यह ग्रस्त होते हैं। 

सोमवार का दिन होता है खास -

सोमवार शुभ दिन है तथा 2, 11, 20 व 29 तारीखें अत्यंत शुभ और 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22 एवं 25 तारीखें मध्यम शुभ मानी जाती हैं। इन दिवसों तथा तारीखों में कार्य का प्रारंभ तथा महत्वपूर्ण कार्य सफलता देंगे। पिस्ता रंग, सफेद रंग तथा रत्नों में मोती व चांदी की अंगूठी को पहनना चाहिए।  

मूलांक 2 वालों की ये होती है विशेषताएँ :-

1.मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का मन बहुत चंचल होता है। वे काफी अस्थिर होते हैं। वे एक समय पर कई काम करने के इच्छुक होते हैं, जिस कारण उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस साथ ये लोग कभी भी काम करते वक़्त लापरवाही नहीं करते।

2. मूलांक 2 वालों का ह्दय चंद्रमा की तरह कोमल होता है। इसलिए वे छोटी बातों पर भी जल्दी भावुक हो जाते हैं। कई बार उन्हें मजाक में कही हुई बात भी दिल पर लग जाती है। ऐसे जातक दूसरों का दुख देखकर भी रो पड़ते हैं।

3.अंक 2 वाले व्यक्ति काफी कलात्मक होते हैं। उनकी रुचि नवीन चीजों को रचनात्मक तरीके से करने में होती है। उन्हें साज-सज्जा का भी काफी शौक होता है। इन्हें नृत्य, संगीत और कला से बहुत प्रेम होता है। ज्यादातर जातक इसी क्षेत्र में अपना करियर भी बनाते हैं।

4.चंद्र ग्रह स्वामी होने की वजह से जातक का शुक्र ग्रह भी अच्छा हो जाता है। ऐसे व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं। ये भले ही बहुत ज्यादा सुंदर न हो, लेकिन इनसे लोग जरूर प्रभावित होते हैं। ये पल में अनजान शख्स को भी दोस्त बना लेते हैं।

5.मूलांक 2 वाले व्यक्तियों में दूसरे के मन की बात जान लेने जैसे अद्वितीय गुण भी होते हैं। साथ ही ये दूसरे की भावनाओं का आदर भी करते हैं। ये कभी भी ऐसी बात नहीं करते जिससे दूसरों को दुख पहुंचे।

6.अंक 2 वाले व्यक्तियों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये कल्पनाशील होने के कारण अच्छे लेखक बन सकते हैं। हालांकि उनके अस्थिर मन की वजह से कई लोगों की पढ़ाई बीच में भी छूट जाती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.