होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दूसरों की खुशी से मिलती है इन मूलांक वालों को खुशी

By Astro panchang | Dec 30, 2019

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है और कई लोगों का कहना है कि मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह नेपच्यून (वरुण) ग्रह भी होता है। मूलांक 7 वाले लोगों का स्वभाव शांत नहीं होता ये लोग कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। ये लोग खुशमिजाज़ होते हैं, ऐसे लोगों को दूसरों को खुश करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वालों का शिक्षा का दर काफी अच्छा होता है।

मूलांक 7 वालों की विशेषताएं - 

मूलांक 7 वालों का भाई बहन के साथ काफी अच्छा व्यवहार रहता है। इन लोगों को अपने भाई-बहन से काफी प्यार से मिलजुल कर रहते हैं। 

मूलांक 7 वाले लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं, अपनी ज़िन्दगी में इन लोगों को किसी का हस्तक्षेप बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। 

मूलांक 7 वालों की मित्रता की खास बात ये हैं कि इन लोगों के दोस्त बहुत ही बुद्धिजीवि होते हैं। 

मूलांक 7 वालों को लोगों के स्पष्ट बात करने की आदत होती है। इन लोगों को अपनी बातें बोलने का कभी भी अफ़सोस नहीं होता और ये लोग बिना डरे लोगों को उनका असली रूप दिखाने में माहिर होते है। 

स्वास्थ्य की बात की जाए तो मूलांक 7 वालों को मानसिक रूप से थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ये लोग बड़ी सरलता से अपनी परेशानियों से  छुटकारा पा लेते हैं। 

मूलांक 7 वाले लोगों को कला से काफी प्रेम होता है जैसे- कविता, ड्राइंग, सिंगिंग और लेखक बनने का काफी शौक होता है। 

मूलांक 7 वाले लोगों को नई नई जगह घूमने का चस्का रहता है और ये लोग अपनी छुट्टियों में ज्यादातर घूमना पसंद करते है। 

मूलांक 7 वालों का वैवाहिक जीवन अक्सर सुखद ही बीतता है, पारिवारिक जीवन में भी मूलांक 7 वालों से लोग अक्सर खुश रहते हैं।

मूलांक 7 वाले लोग धार्मिक प्रवति के होते है जोकि पुरानी बोली, भाषा को काफी महत्व देते हैं। पूजा-पाठ में इन लोगों की रूचि बहुत ज्यादा होती है।

मूलांक 7 वाले काफी अच्छे मिजाज़ के होते है अगर आप भी या आपके जानकर का मूलांक 7 हैं उसने जुडी इन बातों पर गौर करें।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.