होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अपनी सुंदरता से सबको पागल कर देते हैं मूलांक 6 वाले लोग

By Astro panchang | Dec 28, 2019

जिन लोगों का जन्म  6,15 या 24 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 6 माना जाता है। मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते है। मूलांक 6 वाले लोग अपने स्वभाव से सबका दिल जितने वाले होते है। इन लोगों के अंदर अपने आपको साफ़ और सुन्दर रखने की आदत और कला दोनों देखी जाती है। मूलांक 6 वालों को प्रेम और  शान्ति का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों की खास बात ये होती है कि खर्चा करने में इन लोगो का हाथ काफी खुला रहता है। 

भाग्यशाली रंग- मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रंग हल्का नीला, हल्का गुलाबी, क्रीम रंग तथा चमकदार सफेद वरदान देने वाले माने गए हैं। रत्नों में हीरा सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है 

मूलांक 6 वालों की विशेषताएँ- 

मूलांक 6 वाले अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने वाले होते है लेकिन मूलांक 6 वालों के लिए नशे से दूर की सलाह दी जाती है।

मूलांक 6 वाले जो नौकरी पेशा लोग है या फिर जो विदेश में अपना कारोबार चलाते है उनको काफी फायदा होने वाला है।

इस मूलांक के लोग प्रेम करने में और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होने में माहिर होते हैं।

शुक्र ग्रह को सबसे सुन्दर ग्रह माना जाता है इसलिए मूलांक 6 वालों की सुंदरता काफी आकर्षित होती है।

मूलांक 6 वाले लोग मित्र बनाने में माहिर होते है इसलिए इन मूलांक वालों के सबसे ज्यादा मित्र होते है। 

मूलांक 6 वालों की घूमने में सबसे ज्यादा रूचि होती है।

मूलांक 6 वाले शिक्षा से जुड़े लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन संगीत एवं चित्रकला में ये लोग माहिर होते है।

अपनी जवानी को कायम रखने के लिए मूलांक 6 वाले बहुत सी चीजे करते है और अपने आपको फिट रखते है और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखते है।

मूलांक 6 वालों को साफ़ सफाई से काफी प्रेम होता है। 

मूलांक 6 वाले लोग बहुत नर्म दिल के होते है जो किसी को दर्द में नहीं देख पाते। इन लोगों में हर काम को करने की निष्ठा होती है। ये लोग दूसरों की मदद करने में सबसे आगे मानें जाते है। 

मूलांक 6 वाले लोगों को निति के अनुसार चलते है।

अगर आपका या फिर आपके जानकार का मूलांक 6 है, तो उनसे जुडी कुछ बातें और उनकी विशेषताएँ जरूर पढ़ें।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.