होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मूलांक 4 वालों को शिक्षा देगी अच्छे फल, जानिए और दिलचस्प बातें

By Astro panchang | Dec 26, 2019

मूलांक से भी अपनी लाइफ के बारे में पता लगा सकते हैं लेकिन ये काफी कम लोगों को पता है, जिन लोगों का जन्म  4, 13, 22 व 31 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 वालों का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है और इसका सीधा सम्बन्ध सूर्य से किया जाता है। मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में कोई न कोई परेशानी आती रहती है। परेशानियों के चलते लोग अक्सर अपने काम में मन नहीं लगा पाते, जिसकी वजह से उनको दुष्परिणाम भी भुगतना पड़ जाता है। 

ऐसे होते हैं मूलांक 4 वाले- मूलांक 4 वाले घर समाज और राजनीति हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। इनका मिजाज मनमौजी होता है। टाइम को लेकर मूलांक 4 वाले हमेशा पाबंद रहते है। मूलांक 4 वालों को अपनी ज़िन्दगी में काफी संघर्ष करते हुए देखा जाता है। पढ़ाई के मामले में मूलांक 4 वाले विद्या में बहुत गुणी होते हैं। मूलांक 4 वालों की सफलता को देखते हुए उनके दोस्त अक्सर उनसे जलते है। आर्थिक स्थिति से मूलांक 4 वाले हमेशा धनवान रहते है। 

मूलांक 4 वालों की विशेषताएं- 

मूलांक 4 वाले व्यवहार से बिल्कुल ही अलग तरीके के लोग होते हैं, ये लोग जल्दी से हर किसी के साथ उनके तरीके से ढल नहीं पाते जिसकी वजह से कभी कभी इनके दोस्त इनके दुश्मन बन जाते हैं। इस मिजाज से लोग अक्सर मूलांक 4 वालों को लड़ाकू और झगड़ालू समझते है। 

मूलांक 4 वालों को सामाजिक कार्यों से काफी ज्यादा रूचि होती है, समाज को अपने तरीके से चलाने के लिए मूलांक 4 वाले काफी मशक्क्त करते है। पुरानी परंपरा को मूलांक 4 वाले अक्सर चलाने के लिए जल्दी से राजी नहीं होते जिसकी वजह से अक्सर घर में इनकी अनबन बनी रहती है।

रिश्तों की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों के रिश्ते अपने भाई बहन के साथ थोड़े अनबन से भरे हुए रहते है। साथ ही रिलेशनशिप में आने के लिए मूलांक 4 बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। ये मित्रों को खूब लाभ देते हैं लेकिन इन्हें मित्रों से अधिक लाभ नहीं मिल पाता। अपनी बातों को छुपाने में मूलांक 4 वाले माहिर होते है। मूलांक 4 वालों के जीवन में लाभ-हानि  और पैसा अचानक से मिलने के योग बनते है। इनके जीवन में हर प्रकार की प्रगति अचानक से ही होती है। 

मूलांक 4 वालों का पारिवारिक जीवन में अक्सर अपने सेहत और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर परेशानियाँ रहती है, मूलांक 4 वालों के पारिवारिक जीवन में क्लेश रहने के ज्यादा योग बने रहते हैं। मूलांक 4 वाले अक्सर अपने ऑफिस का गुस्सा अपने पार्टनर को निकल देने की वजह से उलझनों में फसें रहते हैं।

मूलांक 4 वालों को 14 से 16 साल के बीच अपनी शिक्षा में थोड़ी तकलीफों का समाना करना पड़ सकता है, मूलांक 4 वालों को वैज्ञानिक बनने का बहुत शौक होता है जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते है। 

मूलांक 4 वालों को अपने जीवन में कुछ चीजों को देख कर चलने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ आदतों की वजह से अक्सर उनको गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.