होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

October Numerology Prediction: मूलांक 1 से लेकर 9 वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्तूबर महीना, इन्हें होगा धन लाभ

By Astro panchang | Oct 04, 2024

देखते ही देखते साल का 10वां महीना यानी की अक्तूबर शुरू हो गया है। अंक ज्योतिष के मुताबिर मूलांक 1 होने की वजह से यह महीना सूर्यदेव को समर्पित होता है। अक्तूबर के महीने में मूलांक 1, मूलांक 3 और मूलांक 9 वाले जातक विशेष रूप से लाभ पाएंगे। इन मूलांक वाले लोगों के सभी अधूरे काम बनते चले जाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वाले जातकों के लिए अक्तूबर माह कैसा रहने वाला है। 

मूलांक 1
कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ इस महीने कोई दो प्रोजेक्ट आपको सफलता के मार्ग पर लेकर जाएंगे। सुख-समृद्धि के योग बन रहे हैं और आर्थिक मामलों में अचानक से सफलता मिलेगी। आपका आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और लव लाइफ में खुशियां रहेंगे। इस महीने के अंत तक किसी अपने से दूरियां बढ़ सकती हैं। 

मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। समय़ पर सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आप इस महीने करियर को लेकर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी यह महीना काफी शुभ है और धन लाभ के शुभ संयोग बन रहे हैं। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा धन अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंध में बरती गई लापरवाही आपको कष्ट दे सकती है। हालाँकि इस महीने के अंत तक समय आपके अनुकूल हो जाएगा।

मूलांक 3
इस महीने आर्थिक धन, सुख और समृद्धि के योग बन रहे हैं। यह आपके लिए सुखद अनुभव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता मिलेगी। लेकिन आप अपनी वाकपटुता द्वारा काफी कुछ हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंध में किसी बड़े-बुजुर्ग की वजह से समय अनुकूल होता जाएगा। अक्तूबर महीने के अंत में शुरू किया गया कोई कार्य आपको नया प्रोजेक्ट बेहद सफल रहेगा।

मूलांक 4
मूलांक 4 वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और साथ ही कई अवसर प्राप्त होंगे। जो आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज से यह महीना शुभ है। धन लाभ के योग बनते चले जाएंगे। वहीं प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव लाइफ सुखद रहेगी। अक्तूबर महीने के अंत तक नई शुरूआत से आपके जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

मूलांक 5
मूलांक 5 वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए सक्षम रहेंगे। वहीं अक्तूबर महीने में आप किसी बेहतर प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। यह महीना आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। हालांकि इस महीने आर्थिक व्यय से आपको नुकसान होगा, इसलिए अपने निवेशों पर ध्यान दें। महीने के अंत तक किसी समाचार से आपका मन दुखी हो सकता है।

मूलांक 6
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए अक्तूबर का महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति वाला है। इस महीने कोई दो प्रोजेक्ट आपके लिए सफलता लेकर आएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होने के साथ समय अनुकूल रहेगा। वहीं प्रेम संबंधों में बातचीत द्वारा स्थितियों को सुधारें, इससे बेहतर फल मिलेगा। महीने के अंत तक समय अनुकूल होता जाएगा और हर कार्य में सफलता हासिल होगी। इस महीने आपकी किसी ऐसे व्यक्ति के दोस्ती होगी, जो भविष्य में आपको शुभ फल दे सकता है।

मूलांक 7
मूलांक 7 वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रोजेक्ट की सफलता में सुकून का एहसास करेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और आपकी लव लाइफ रोमांटिक होगी। वहीं आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन अपेक्षाओं से कम होंगे। धन वृद्धि के लिए आपको फोकस की जरूरत है। अक्तूबर महीने के अंत में आपकी परेशानियां व चिंताएं बढ़ सकती है। 

मूलांक 8
इस महीने आपको थोड़ा संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर नैतिकता को आधार बनाकर आप किसी निर्णय पर पहुंचेंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। प्रेम संबंध में थोड़ा सा कंफ्यूजन बढ़ जाता है। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां बन रही हैं। भावनात्मक तौर पर व्यय बहुत रहेगा। वहीं अक्तूबर महीने के अंत में आपको अचानक से किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 9
इस महीने आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे और आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। अक्तूबर महीने की शुरूआत में आपको प्रेम संबंध के मामलों में सुखद समाचार मिल सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में मेहनत द्वारा आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आर्थिक मामलों में ऊपरी तौर पर सब अच्छा होगा, लेकिन किसी निवेश को लेकर आपके मन में संशय रहेगा। वहीं अक्तूबर माह के अंत तक स्थितियों में धीरे-धीरे सुखद परिवर्तन होने लगेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.