अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की सिर्फ जन्मतिथि को जानकर उसके भविष्य, जीवन और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के अपने स्वामी ग्रह होते हैं। जिसका प्रभाव इनके जीवन और स्वभाव पर भी देखने को मिलता है। आप अपने जन्मतिथि का कुल योग जानकर अपना मूलांक जान सकते हैं। जैसे अगर व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को होता है, तो आपका मूलांक 9 होता है। इस तरह से आप अपना मूलांक जान सकते हैं और भविष्यफल जान सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए मूलांक 5 वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घूमने-फिरने की शौकीन और बुद्धिमान होती हैं।
घूमने फिरने का होता है शौक
अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है। तो उनका मूलांक 5 होता है। इसके स्वामी ग्रह बुध होते हैं। बुध ग्रह को व्यापार, संचार, बुद्धि, वाणी, बहन और तर्क का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 5 वाली लड़कियों के जीवन और स्वभाव पर इसका असर देखने को मिलता है। इस मूलांक की लड़कियों को घूमने-फिरने का शौक होता है। इन लोगों को नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना पसंद होता है। यह विदेश यात्रा अधिक कर सकती हैं।
बुद्धिमानी से पाती हैं सफलता
इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है और इस मूलांक की लड़कियां ज्ञानी और बुद्धिमान होती हैं। यह अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता से सफलता पाती हैं। इस मूलांक की लड़कियां ऊर्जा से भरपूर होती हैं और अपना कोई भी काम पूरे जोश और लगन से करती हैं। बिजनेस के फील्ड में यह बुद्धिमानी और क्रिएटिविटी से आगे बढ़ती हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से इन जातिकाओं की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है, जो इनको बाकियों से अलग बनाती हैं। यह कोई भी काम सोच-समझकर करती हैं।
ज्योतिष में दिलचस्पी
अंक ज्योतिष के मुताबिक 05, 14 और 23 तारीख पर जन्मी लड़कियां नई-नई योजनाएं बनाती रहती हैं। इन जातिकाओं के दिमाग में अलग-अलग तरह के कार्य को लेकर ख्याल आता है। यह ज्योतिष में रुचि रखती हैं। मूलांक 5 वाली लड़कियां विज्ञान और पत्र व्यवहार में आगे बढ़ सकती हैं। यह करियर के क्षेत्र में लेखाकार, अच्छी टीचर और उपदेशक बन सकती हैं। यह लड़कियां अच्छी थिंकर होती हैं।