आपने भी देखा होगा कि कुछ लड़कियां बिना कुछ कहे सब कुछ सह लेती हैं। तो वहीं कुछ लड़कियां गलत नहीं सह पाती हैं। अंक शास्त्र की मदद से हर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है और उसकी मदद से जातक के करियर, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन डेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन डेट्स पर जन्मी लड़कियां को बहादुर और निडर माना जाता है। ये लड़कियां गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाती हैं।
इन तिथियों पर जन्मीं लड़कियां
अंक शास्त्र के मुताबिक किसी भी महीने के 1, 4, 8, 9, 10, 13, 17, 18, 19, 22, 26, 27, 28 और 31 तारीख को जन्मी लड़कियां काफी बहादुर होती हैं। यह लड़कियां किसी भी परिस्थिति में नहीं डरती हैं और इसका डटकर सामना करती हैं। यदि इनके साथ कोई गलत करता है, तो उसको मुंहतोड़ जवाब देती हैं। इसके अलावा इन तारीखों में जन्मी लड़कियां न तो झूठ बोलती हैं और न झूठ बोलने वाले को बर्दाश्त कर पाती हैं।
इसके अलावा किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का दिल साफ होता है। यह लोग न तो खुद झूठ बोलते हैं और न झूठ बर्दाश्त कर पाते हैं। अगर इन जातकों को कोई धोखा देता है, तो यह उसे भूल नहीं पाते हैं। इसलिए भूलकर भी इन लोगों का दिल नहीं दुखाना चाहिए।