होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: साक्षात लक्ष्मी होती हैं इन मूलांक की बेटियां, इनके कदम घर में लाते हैं Good Luck

By Astro panchang | May 29, 2026

अक्सर बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। लेकिन अंक शास्त्र के नजरिए से देखा जाए, तो कुछ विशेष तारीखों में जन्म लेने वाली लड़कियां लेडी लक के साथ पैदा होती हैं। इन विशेष तारीखों में जन्मी लड़कियों के कदम जिस भी घर में पड़ते हैं, वहां से दरिद्रता कोसों दूर भाग जाती है और घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन मूलांक की लड़कियां परिवार के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं।

मूलांक 1

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह 1 होता है। इस मूलांक की लड़कियां बेहद स्वाभिमानी और ऊर्जावान होती हैं। इस मूलांक की लड़कियों के जन्म के बाद पिता को करियर में बड़ी सफलता मिलती है। यह लड़कियां न सिर्फ खुद सफल होती हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार के मान-सम्मान को समाज में बढ़ाती हैं।

मूलांक 3

अगर किसी लड़की का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, तो इनका मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह बृहस्पति है। गुरु की कृपा होने से यह लड़कियां बुद्धिमान, धार्मिक और दूरदर्शी होती हैं। इस मूलांक की लड़कियों के घर में होने से सात्विक ऊर्जा बनी रहती है। माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां शादी करके जिस भी घर जाती हैं, तो वहां कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती है। इस मूलांक की लड़कियां सबको साथ लेकर चलती हैं। जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

मूलांक 6

अगर किसी लड़की का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जोकि वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। मूलांक 6 वाली लड़कियां साक्षात लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। यह लड़कियां अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करती हैं। वहीं इन लड़कियों के साथ रहने वाले लोगों की किस्मत चमकने लगती है। मूलांक 6 वाली लड़कियां बेहद क्रिएटिव होती हैं और घर को बनाकर रखती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.