होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Number 5 Numerology: जन्म तारीख में 5 अंक की अधिकता बनाती है Risk Taker, पर बढ़ सकता है Mental Stress

By Astro panchang | Jul 20, 2026

कई लोग दूसरों के बहुत ज्यादा केयर करते हैं और जल्दी इमोशनल भी हो जाते हैं। हालांकि कई बार ज्यादा इमोशनल होने के कारण लोग मजाक भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा जन्म तारीफ में नबंर 5 बार-बार रिपीट होने के कारण होता है। अंक ज्योतिष की मानें, तो अगर किसी की जन्म तारीख में नंबर 5 बार-बार आता है। तो इसका प्रभाव व्यक्ति के माइंडसेट और व्यवहार पर देखने को मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीफ 5-05-2015 है तो इसमें 3 बार नंबर 5 रिपीट हो रहा है। ऐसे में आप भी अपनी जन्म तारीख में चेक कर सकते हैं कि आपकी जन्म तारीख में नंबर 5 कितनी बार रिपीट हो रहा है और डेट ऑफ बर्थ में नंबर 5 आने का क्या मतलब होता है।

वहीं अगर किसी जातक की जन्म तारीख में सिर्फ 1 बार नंबर 5 आता है। तो यह काफी समझदार व्यक्ति होते हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है और भावनात्मक रूप से सुलझे हुए इंसान होते हैं। यह लोगों को अच्छी सलाह देते हैं। दूसरों की फीलिंग्स की वैल्यू करते हैं। इनको यह पता होता है कि कौन सी बात कैसे संभालनी है।

अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख में 2 बार नंबर 5 आता है। तो यह जातक तेज निर्णय लेने वाले होते हैं। यह फोकल के साथ काम करते हैं और इनके अंदर किसी भी काम को सही समय पर पूरा करने की काबिलियत होती है। हालांकि इनके अंदर धैर्य की कमी होती है, जिस कारण यह कई बार जल्दबाजी में फैसले लेते हैं। जिसका बाद में पछतावा होता है।

अगर आपकी जन्म तारीफ में 3 बार नंबर 5 आता है। तो ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वासी होते हैं। इनको जिंदगी में रोमांच काफी पसंद होता है। इसलिए यह लोग रिस्क लेने से भी नहीं डरते हैं। यह जातक जीवन में आने वाले बदलावों का आनंद लेते हैं। हालांकि कई बार बिना सोचे-समझे कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण दूसरों को बुरा लगता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर आपकी जन्म तारीख में 4 बार अंक 5 आ रहा है। तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि जन्म तारीख में 4 बार 5 नंबर रिपीट होने से तनाव बढ़ता है। वहीं कामकाज में भी ठीक तरह से फोकस नहीं हो पाता है। ऐसे जातकों को कामकाज में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए।

नंबर 5 का निगेटिव असर

अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक अगर जन्म तारीख में नंबर 5 दो या इससे ज्यादा बार आता है। तो यह व्यक्ति के दिमाग में बेचैनी पैदा करता है। जिस कारण जातक जल्दबाजी में फैसले लेने लगते हैं। बाद में वही फैसले उस व्यक्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।

वहीं जन्म तारीख में तीन बार 5 अंक आने पर जातक की वाणी कठोर हो जाती है। लोग ऐसे व्यक्ति से दूर होने लगते हैं। वहीं यह लोग बिना सोचे लिए गए फैसले में समस्या पैदा करते हैं और करियर में ग्रोथ रुक जाती है।

अगर जन्म तारीख में 5 नंबर 4 बार आता है। तो यह व्यक्ति थोड़ा असंतुलित हो जाता है। जिस कारण व्यक्ति को तनाव और फोकस करने में दिक्कत होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.