होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस मूलांक वाले रहते हैं विवाहित जीवन से परेशान

By Astro panchang | Dec 10, 2019

आप में से अधिकांश लोगों को मूलांक के बारे में पता ही होगा अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा। आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी माह की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है तो आज हम आपके लिए उन लोगों की कुछ विशेषताँए लेकर आए हैं, जिनसे आपको अपने बारे में कुछ बेहतरीन बातों का पता चलेगा।

ऐसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग- मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। मूलांक 3 वाले व्यक्ति बड़े स्वाभिमानी होते हैं। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। ये किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं। इन्हें किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं होता। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, शक्तिशाली, मेहनती तथा कष्टों से हार नहीं मानने वाले होते हैं। ये जिस कार्य को ठान लेते हैं तो उसे करके ही छोड़ते हैं। ये इनकी विशेषता होती है।

शिक्षा- मूलांक 3 वाले लोग अपनी शिक्षा के लिए बहुत चिंतित होते हैं। साथ ही उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं। अगर इनके रुचिकर विषय की बात की जाए तो विज्ञान व साहित्य में इनकी अत्यधिक रूचि होती है। मूलांक 3 वाले लोग हमेशा से ही पढ़ाई में सफल रहते हैं। 

आर्थिक स्थिति- मूलांक 3 वालों की आरंभिक आर्थिक स्थिति पहले ठीक नहीं रहती लेकिन कुछ समय बाद उनको धन की प्राप्ति होने लगती है। इनके धन के एक से अधिक साधन होते हैं। लेकिन धन सम्पत्ति को लेकर इन्हें कई बार मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है। 

संबंध - अगर संबंध की बात की जाए तो मूलांक 3 वालों के संबंध लोगों से काफी अच्छे होते हैं, लेकिन घर संबंध में अक्सर दिक्कत रहती है। ये लोग भाई बहन के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन इनके भाई बहन इनके लिए कुछ करने में हर बार असफल रह जाते हैं। मूलांक 3 वालों के पास दोस्तों की काफी संख्या होती है। लेकिन इनके सबसे अच्छे दोस्त 3, 6, 9 मूलांक वाले होते हैं। 

विवाहित जीवन - मूलांक 3 वाले लोगों के विवाहित जीवन में काफी उतार-चढाव होते हैं। इनकी दो शादी होने के चांसेज होते हैं, जिससे उन्हें काफी कष्ट उठाने परते हैं। मूलांक 3 वाले लोग काफी आलसी होते है लेकिन फिर भी अपने सम्मान का ख्याल रखते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के 2 बच्चे होते हैं जिसमें से पहली संतान काफी कष्ट देगी। 

रोग से रहते है परेशान- मूलांक 3 वाले लोग रोग से थोड़े परेशान रहते है जैसे पीठ दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं, साइटिका प्रॉब्लम(कमर दर्द) और नर्वस सिस्टम संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.