होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Horoscope 29 September: कर्क और कन्या राशि को करियर में उन्नति, तुला व कुंभ वाले बजट पर दें ध्यान

By Astro panchang | Sep 28, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 29 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 29 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से सुखद रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकता है। आपको कोई ऐसा कार्य करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों को ऑफिस में थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं अगर आप कोई नए काम की शुरूआत करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उसके बारे में थोड़ी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

मिथुन राशि

आज के दिन मिथुन राशि वाले जातक, जो व्यापार और उद्योग से जुड़े हैं। उनके लिए सफलता देने वाला दिन है। वहीं घर की उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी या संचय का कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वाले जातकों की प्रतिभा और बुद्धि के विकास के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। मित्रों और स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में वांछित उन्नति का रास्ता खुल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन मेंटर पीस बनेगा। विपरीत परिस्थितियों में सुधार आ सकता है और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। साहस और धैर्य के साथ जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बेहतर परिस्थितियां मिलेंगी।

तुला राशि

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करके संतोष मिलेगा। हालांकि अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। प्रभावशाली या राजनीतिक लोगों से आपका संपर्क बढ़ सकता है। जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। वहीं अगर नौकरी में अच्छे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इनको किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। वहीं जरूरी काम सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज साहसिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे और विरोधियों पर आप अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के जातकों की आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान बढ़ा हुआ रहेगा। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी, जिससे दायरा विस्तृत होगा। घर-गृहस्थी में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। लेकिन उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है, इसलिए बजट पर खास ध्यान दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज ऑफिस में प्रशंसनीय काम करने का मौका मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर सकेंगे। परिवार से जुड़े किसी जरूर काम को पूरा कराने में मदद मिलेगी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.