होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

10 July 2026 Rashifal: योगिनी एकादशी पर महासंयोग, इन राशियों के Career-Finance में होगा बड़ा बदलाव

By Astro panchang | Jul 10, 2026

आज यानी की 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी तिथि का व्रत किया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से आज का दिन करियर और वित्तीय मोर्चे पर बड़े बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। कुछ राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सरकारी काम तेजी से पूरे होंगे। तो वहीं कुछ राशियों को सेहत और आर्थिक मामले पर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं 10 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें। मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी। पुराने कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। सही मार्गदर्शन से आप नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। रिश्तों में बातचीत से मिठास घोल सकती हैं। कोई निर्णय लेते समय गंभीरता बनाए रखें। परिवार के साथ की गई यात्रा यादगार रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज उनके फेस पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से धन फंस सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सोच-समझकर फैसला लें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों और अवसर से भरा रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील पूरी हो सकती है। रचनात्मक और डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। नए संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभ लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के नेतृत्व क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण आपको प्रशंसा, सम्मान या किसी उपलब्धि तक ले जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य और लगातार कोशिश आपको सफलता के करीब ले जाएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को मेहनत का परिणाम मिल सकता है। छोटी बातों में उलझने की जगह बड़े लक्ष्यों पर ध्यान दें। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में कुछ समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव से राहत मिल सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के सुबह की शुरूआत धीमी होगी, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते चीजें आपके पक्ष में आ जाएंगी। परिवार में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा। आज किसी से सोच-समझकर बोलें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करें, इससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचाएगी। आज हर फैसला सोच-समझकर लेने से नुकसान से बचेंगे।

धनु राशि

आज इस राशि के लोगों में कुछ नया करने की प्रेरणा जाग सकती है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ज्ञान और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी।

मकर राशि

आज इस राशि के लोगों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी का सबब बन सकता है। कुछ नए विरोधी आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के मन में भविष्य को लेकर नए विचार जन्म ले सकते हैं। नौकरी या व्यापार में रचनात्मक सोच दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। सेहत से जुड़ी किसी समस्या को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी और कार्यक्षेत्र में नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए आप बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.