होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नवरात्रि में राशि के अनुसार करें माँ के नौ स्वरूपों की पूजा, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएँ

By Astro panchang | Oct 15, 2020

शारदीय नवरात्रि शुरू होने में अब बस दो दिन बचे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्त्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में माता को प्रसन्न करके सभी मनोरथ पूर्ण किए जा सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से विशेष लाभ होता है। ऐसा माना जाता कि राशि के अनुसार नवदुर्गा की पूजा करने से आप अपनी सभी मनोकामनाएँ पूरी कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार नवदुर्गा की पूजा कैसे करनी चाहिए -  

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि में देवी स्कंदमाता की पूजा-उपासना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। इस राशि के जातकों को नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से माता की कृपा उन पर सदैव बनी रहती है।  

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि में माता महागौरी की उपासना करनी चाहिए। इस राशि के लोगों को माता महागौरी की उपासना करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। इसके साथ ही वृषभ राशि की अविवाहित कन्याओं को ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
 

इसे भी पढ़ें: सबसे ज्यादा भाग्यशाली होती हैं ये 5 राशियां, कहीं आपकी राशि भी तो इनमें से एक नहीं


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। इस राशि के लोगों को रोजाना तारा कवच का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और उनके ज्ञान में जल्दी वृद्धि होती है।
 
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को माता शैलपुत्री की पूजा उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के लोगों को लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के मन में किसी तरह का कोई भय नहीं रहता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता कूष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। इस राशि के लोगों को नवरात्रि में दुर्गा मंत्रों की कम से कम 5 मालाओं का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है।  

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवरात्रि में माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करना बेहद फलदायी होता है। ऐसा करने से माता उन्हें विद्या का वर देती हैं और  पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता प्रदान करती हैं। इस राशि के लोगों को लक्ष्मी मंत्रों का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को माता महागौरी की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। अविवाहित कन्याओं को माता महागौरी की पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों को नवरात्रि में काली चालीसा या श्रीदुर्गा सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातको को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए देवी स्कंदमाता की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को स्कंदमाता की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को माता चंद्राघंटा की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में माता चंद्रघंटा की पूजा करने से सारे भय और संकट  दूर होते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को माता कालरात्रि की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस राशि के लोगों को नर्वाण मंत्र का जाप करने से उनके जीवन में कभी भी किसी वस्तु का आभाव नहीं होता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नवरात्रि में माता कालरात्रि की उपासना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस राशि के लोगों को नवरात्रि में रोजाना देवी कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से माता की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है और वे हर स्थिति में भक्तों का मार्गदर्शन करती हैं।
राशि के अनुसार करें नवरात्रि में मां का पूजन, जल्द पूरी होगी मनोकामना
 

इसे भी पढ़ें: इस नवरात्रि माता को चढाएं ये नौ भोग और पहनें इन रंगों के कपड़े, जीवन की सभी समस्याएं होंगी हल


मीन राशि
इस राशि के जातकों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता चंद्रघंटा की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को नवरात्रि में हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्र का जप करें। ऐसा करने से उन्हें उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.