होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

12 July 2026 Rashifal: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा Good News, जानें अपना राशिफल

By Astro panchang | Jul 12, 2026

आज यानी की 12 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद खास है। रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं 12 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के काम की रफ्तार तेज रहेगी। सुबह के समय कुछ जरुरी काम पूरा करने की कोशिश करेंगे, वहीं आपको इसमें सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज इस राशि के जातकों को पुराने काम का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई जरूरी जानकारी आपके काम आ सकती है। नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों से जुड़े मामले में सोच-समझकर फैसला लें।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों का मन कई बातों में उलझ सकता है। लेकिन धैर्य और समझदारी से रास्ता निकल आएगा। अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। बेवजह की बहस से खुद को दूर रखने में भलाई है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम का दबाव अधिक रहने से परेशानी महसूस करेंगे। लेकिन धैर्य और समझदारी से आप इसको संभाल लेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। योजना बनाकर काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी। थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें। नौकरी और बिजनेस में पहले जैसी स्थिति बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के लोगों को नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम से आपको फायदा मिल सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी और घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है।

धनु राशि

आज धनु राशि के जातकों का परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। शाम के समय तक इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को जल्दबादी करने से बचना चाहिए। हर काम समझदारी और शांत दिमाग के साथ करें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और सेहत सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज इन लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ काम रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.