आज यानी की 18 फरवरी 2026 को बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक 18 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि वालों को आज लाभ होगा और किन राशियों को आज सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कानूनी मामलों के कारण तनाव होगा। उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें, जो आज आपके सामने आई हैं। आक कुछ सहकर्मी अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश हो सकते हैं। हालांकि वह आपको इसके बारे में बताएंगे नहीं।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आज सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे और आज बिजनेस में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। आज आप किसी कन्या को कपड़े का दान करें और उनका आशीर्वाद लें। इससे आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे। सफलता पाने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचना चाहिए और अपना सारा ध्यान अपने काम में लगाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग खुद को बेहतर बनाने और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। आज आपकी सफलता का मंत्र यही है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभव रखते हों। घरेलू मामलों पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। साझेदारी के लिए अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन अच्छे से सोच-विचार करके कदम बढ़ाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। इसके लिए परिवार के किसी सदस्य की सहायता लेनी पड़ सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं। आज आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। पैसों को लेकर सावधानी रखनी चाहिए और चोट लगने की आशंका है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कामयाब रहेंगे। बिजनेसमैन किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, इस उपाय को करने से दिन अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग खाली समय का आनंद ले सकेंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मां की बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज पर लगाने का प्रयास करें। ऑफिस का माहौल आज भी आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों को आंख बंद करके यकीन न करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को सभी कार्य में सफलता मिलेगी। अगर पैतृक संपत्ति से कुछ आस लगा रखी है, तो वह भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा और कोई बिना सोचे-समझे कोई वादा नहीं करना चाहिए। बुजुर्गों और उच्चाधिकारियों का साफ मिलने से आप तनावमुक्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मिलाजुला दिन रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिल सकता है। वहीं वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना चाहिए। सोच-समझकर पैसों से जुड़े मामलों का फैसला लें। किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है।
धनु राशि
इस राशि के लोग आज अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में इजाफा बचत को मुश्किल बना देगा। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंहे और आप उनके साथ खुशी महसूस करेंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें और नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आज नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और सचेत रहना होगा। नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम में पहचान मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में आने वाली दिक्कतें समाप्त होंगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, आज किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो बिजनेस में फायदा कराएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग आप प्रभावित रहेंगे। सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें।
मीन राशि
आज इस राशि की रचनात्मकता दोस्तों को आपकी तरफ खींच सकती है। व्यापारियों के लिए कोयला, हीरा और चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं। जीवन सहज और सामान्य रहे, तो अच्छा है। अचानक कोई नई जिम्मेदारी योजनाओं में रुकावट डाल सकती है। आपको एहसास होगा कि आप दूसरों के लिए अधिक और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं।