ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 02 जून 2026 को एक साथ कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। आज यानी की 02 जून को चंद्रमा का गोचर देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु राशि में होगा। वहीं इस दौरान अधिकतर राशि वाले जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग और कई तरह के शुभ समाचार मिल सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 02 जून 2026 का दिन सभी 12 मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज घऱ में किसी खास मेहमान के आने से खुशियां और रौनक बनी रहेगी। पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं और काम को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए पहले जरूरी काम सबसे पहले निपटाएं। अपने बिजी शेड्यूल में जीवनसाथी के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है।
वृषभ राशि
अतीत का कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। वहीं रिश्तों में खटास आने की संभावना है। विरोधियों की बातों में आकर कोई निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए हर कदम आपको सोच-समझकर उठाना चाहिए। उधार लेने से बचना चाहिए, वरना बाद में आर्थिक दबाव हो सकता है।
मिथुन राशि
आर्थिक और धन के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी कामों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। निवेश करने का विचार बन सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने चाहिए। खुद को साबित करने और आगे बढ़ने की जबरदस्त इच्छा रहेगी। मेहनत से पीछे हटना आपके स्वभाव में नहीं होगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। वहीं अपने अच्छे व्यवहार और नेक सोच की वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज वाणी और विनम्र व्यवहार लोगों के बीच आपकी खास पहचान बनाएगा। समझदारी से की गई बातें आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप तरक्की की तरफ तेजी से कदम बढ़ाएंगे और पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में एकजुटता और अपनापन बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई पुरानी डील फाइनल होने से मन में सुकून रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्तों में गहराई लाएगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जल्दबाजी की आदत किसी काम में गड़बड़ी करा सकती है। इसलिए आपको हर काम शांत मन से करना चाहिए।
तुला राशि
आज इस राशि के लोगों को सोच-समझकर हर फैसला लेना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आज आपकी सक्रियता और ईमानदारी लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। खानपान में लापरवाही न बरते और खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से घर या प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं। जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, लेकिन इस दौरान खर्चों पर कंट्रोल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में किसी की बात दिल पर लग सकती है। जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। बॉस की सलाह और निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए। लेन-देन के मामलों में पूरी सतर्कता रखें। वहीं पारिवारिक बिजनेस में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे आपके मन में संतोष रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि के जातकों को धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सीख देगा। दूर के किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करवा सकता है। शांत मन से काम करेंगे तो धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे।