होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिएं मिथुन राशि के लड़को में क्या हैं ऐसा जो बनाता है उन्हें खास

By Astro panchang | Jan 24, 2020

राशि चिन्ह का हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव पर एक गहरा प्रभाव होता है। राशि से आप न सिर्फ किसी के नेचर बल्कि उनका स्वभाव कैसा है ये भी पता लगा सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको  ‘मिथुन’ राशि के लड़को के बारे में बताएंगे। जिन लड़कों के जन्म का समय चन्द्र मिथुन राशि में स्थित होता है उनकी राशि मिथुन होती है। 

फिजिकल फिटनेश

मिथुन राशि वाले लड़के कद में लम्बे व फिट शरीर वाले होते हैं। मिथुन राशि वाले लड़को का रंग गेहुंआ होता है। इस राशि के गुणधर्म के अनुसार मिथुन राशि वाले लड़के चंचल व मनमौजी किस्म के होते हैं। 

परिवर्तनशीलता (Variability)

परिवर्तनशीलता उनके जीवन का अंग होती है। वे अपनी आजीविका व दिनचर्या में परिवर्तन करते रहते हैं। मिथुन राशि वाले जातक पढ़ने-लिखने के शौकीन होते हैं। 

निर्णय में लेने कठिनाई 

मिथुन एक द्विस्वभाव राशि है अत: इस राशि वाले जातक निर्णय में लेने कठिनाई महसूस करते हैं। मिथुन राशि वाले जातक अधिकतर असमंजस वाली स्थिति में होते हैं। वे अपने निर्णय बार-बार बदलते रहते हैं।

मैरिटल लाइफ

मिथुन राशि वाले लड़कों का मैरिटल लाइफ सामान्य होता है। "पल में तोला...पल में मासा" वाली प्रवृत्ति के कारण अक्सर उनके जीवनसाथी के साथ उनके मतभेद रहते हैं। इस राशि के लड़कों में विचारों की एक्सेस पाई जाती है। मिथुन राशि के लड़के समझदार होते हैं। उनमें रिसर्च करने की पर्याप्त क्षमता होती है। 

नौकरी और करिय़र

मिथुन राशि वाले लड़के रिसर्चर, जासूस, सम्पादक, लेखक, लेखापरीक्षक, वकालत आदि क्षेत्रों में अधिक सफ़ल होते हैं।

खुले विचार 

इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बात चीत करने की कला हैं।इनके दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं।लेकिन जब इनके कैरियर से सबंधित ये सारी बातें होती हैं तो इनके निर्णय करने की क्षमता पर सवाल उठने लगते हैं और यदि इसे जल्दी नहीं सुलाझाया गया तो ये विचलीत होने लगते हैं।

रिश्तो का महत्व 

इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने बिजी दिनचर्या से समय निकाल कर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगो से मिलते हैं जिससे इन्हे नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें।

द्वंद्वरूपि (Duality)

मिथुन के पास कई हस्तियों को मिलाने का एक अनोखा हुनर होता है, एक विचार से दूसरे में जल्दी से स्विच करने की क्षमता मस्तिष्क के बढ़े हुए काम की गवाही देती है। अक्सर अनिद्रा से पीड़ित होता है, यह व्यवहार विशेष रूप से किशोरावस्था में अक्सर होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.