होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

16 May 2026 Rashifal: शनि जयंती पर Career और Money में किसे मिलेगी सफलता? पढ़ें आज का Horoscope

By Astro panchang | May 16, 2026

आज यानी की 16 मई 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज यानी की 16 मई को शनि जयंती मनाई जा रही है। आज सभी ग्रहों की चाल देखते हुए कुछ राशियों को विशेष लाभ हो सकता है। तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। वहीं करियर और धन के लिहाज से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 16 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं सहकर्मियों के सहयोग से टास्क आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी और बातचीत से समस्या को सुलझाना चाहिए।

वृषभ राशि

आज इस राशि के जातक मानसिक शांति महसूस करेंगे। करियर के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आज इस राशि के लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम में सहयोग मिलेगा और वित्तीय फैसलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा।

कर्क राशि

भावनात्मक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा। रिश्तों में गहराई आएगी। आज काम को धैर्य और शांति के साथ पूरा करें। वहीं वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। सेहत बेहतर रहेगी और रिलैक्सेशन से आंतरिक शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि के लिए मिश्रित रहने वाला है। आत्मविश्वास से काम में स्पष्टता बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य के साथ काम को पूरा करने का प्रयास करें। रिश्तों में विचारशील संवाद करने से मजबूती आएगी। हालांकि आज आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलित रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से फायदा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और सेहत सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी इच्छा के पूरा न होने पर आपका स्वभाव जिद्दी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। वहीं नया काम करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन यात्रा में सतर्कता बरतें। आर्थिक स्थिति भी अच्छी दिख रही है।

मकर राशि

आज मकर राशि के लोगों का दिन मेहनत से भरा रहेगा। करियर में स्थिरता आएगी, लेकिन परिणाम थोड़ा देरी से मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही बरतना परेशान कर सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला प्रभाव लेकर आया है। नए आइडिया सफल होंगे और करियर में प्रमोशन मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, नींद पूरी लें। वहीं आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए भावनात्मक रूप से शांत रहने वाला है। मानसिक शांति महसूस होगी। वहीं करियर में पुरानी परियोजनाएं पूरी होंगी और प्रेम जीवन में गहराई आएगी। तनाव न लें, ओवरऑल सेहत अच्छी बनी रहेगी।  
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.