होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जीवन सुख के लिए राशि के हिसाब से रत्न पहनें

By Astro panchang | Dec 13, 2019

ज्योतिष शस्त्र के अनुसार जो राशियाँ बनाई गयी है उनके लिए बहुत से रत्न भी बनाए गए है। ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए अक्सर लोग रत्न धारण करते हैं और जीवन में हो रही कठिनाइओं को दूर करने में रत्न बेहद फायदेमंद होते हैं। प्रत्येक रत्न के ज़िन्दगी में काफी प्रभाव पड़ते हैं जिनकी वजह से कभी तो ख़ुशी और कभी दुःख का समाना करना पड़ता हैं। रत्न को हमेशा राशि के हिसाब से धारण करना चाहिए उसके लिए आज हम राशि के हिसाब से कौन सा रत्न पहनें उसके बारे में बताएंगे। 

मेष राशि - मेष राशि वाले लोग बहुत ही गुस्से वाले मिजाज के होते हैं, और छोटी-छोटी बातों में सबसे लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं उसके हिसाब से उनको मूंगा और पन्ना रत्न को धारण करना चाहिए।
 
वृषभ राशि -  वृषभ राशि वाले बेहद ही नर्म दिल के माने जाते है, इस राशि वाले भावुक काफी होते है जिसकी वजह से इनको काफी हानियों का समाना करना पड़ता है। भावुक होना इस राशि वालों की कमी भी मानी जाती है। ये लोग जल्दी से लोगों पर भरोसा कर लेते है जिसके बाद में इनको दुष्परिणाम भुगतने पड़ते है। वैसे तो इस राशि वालों को पन्ना रत्न पहनने की सलाह दी जाती है लेकिन बुरी संगत से दूर रहने के लिए इनको हीरा धारण करना चाहिए।
 
मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले वैसे तो बहुत प्रेमी मिजाज के होते हैं और इन लोगों को जीवन में सफलता थोड़ी देर से मिलती हैं जो इनका एक नेगेटिव पॉइंट भी है। इन राशि वालों को भी पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है।
 
कर्क राशि - कर्क राशि वालों थोड़े चंचल मिजाज के होते हैं, हसी मजाक में ठगने की इनको बहुत कला होती है। ये कला इनको कभी कभी नुकशान का सामना भी करा देती है। इस राशि वालों को मोती पहनना चाहिए। मोती पहनने से इनको दिमागी तौर से थोड़ी शांति मिलेगी।
 
सिंह राशि - सिंह राशि वालों को अपने जीवन में काफी बहुत मेहनत करनी पड़ती है, छोटी छोटी चीजों के लिए सिंह राशि वालों को संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे ही उन्हें रेड ओपल, गार्नेट मोती पहनना चाहिए जिसकी वजह से उन्हें मेहनत करने का फल मिलेगा। 
 
कन्या राशि - जीवन में आई कठिनाइयों को टालना कन्या राशि अच्छी से जानते है, कन्या राशि वाले भी बहुत भावुक मिजाज के होते है। ये लोग दुसरो के  व्यक्तित्व को देख कर बहुत जल्दी मोह जाते है। इस राशि वालों को भी नीलम पहनने को कहते हैं।
 
तुला राशि - तुला राशि वाले विभिन्न खूबियों वाले होते हैं। इन लोगों को अपनी और दूसरों की कला से प्यार होता है और पैसे कमाने में बहुत उत्सुक रहते हैं। तुला राशि वाले कभी स्वार्थी भी होते हैं। ये राशि वाले लोगों को अपनी तरक्की के लिए ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज रत्न धारण करना चाहिए।
 
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए टोपेज शुभ रत्न माना जाता है। ये रत्न वृश्चिक राशि वालों के भविष्य को चमकाने का काम करता है। 
 
धनु राशि - धनु राशि वाले बहुत मजबूत और शक्तिशाली होते है। कार्य को तेज़ी से करने में ये राशि वाले माहिर होते है। इस राशि वालों को पुखराज का रत्न धारण करना  चाहिए।
 
मकर राशि - मकर राशि वाले हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते है, साथ ही भाग्य सम्बन्धी तकलीफों से गुजरते रहते हैं। भाग्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए गार्नेट का रत्न पहनना चाहिए।
 
कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के पास ज्ञान बहुत होता है और साथ ही आत्मसम्मान काफी कम होता है, और ये शारारिक रूप से भी बेहद कमजोर होते हैं।  जिस वजह से उनको पुखराज का रत्न पहनना चाहिए।
 
मीन राशि -  मीन राशि वाले जीवन के प्रति काफी उत्साहित होते हैं, इन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से जूझना पड़ता हैं जिसके लिए इनको पुखराज पहनना सही रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.