होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए वृष राशि के लड़को में क्या है खास जिससे हर कोइ हो जाता है इनका दीवाना

By Astro panchang | Jan 23, 2020

राशि चिन्ह का हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव पर एक गहरा प्रभाव होता है। राशि से आप न सिर्फ किसी के नेचर बल्कि उनका स्वभाव कैसा है ये भी पता लगा सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको  ‘वृष’ राशि के लड़को के बारे में बताएंगे। 

‘वृष’ राशि के लड़के क्रोधी होते है 
‘वृष’ राशि राशि चक्र की दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है, साधारणत: वह शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर वह उग्र रूप धारण कर लेता है। यहि स्वभाव वृष राशि के लड़को में भी पाया जाता है।
लगन
इस राशि में पैदा होने वाले पूरुष शौकीन तबियत, सजावटी स्वभाव, जीवन साथी के साथ मिलकर कार्य करने की वॄत्ति, अपने को उच्च समाज से जुड कर चलने वाले, अपने नाम को दूर दूर तक फ़ैलाने वाले होते है।
भोजन के शौकीन
इस राशी के पूरुष भोजन के बहुत शौकीन होते है, इन्हे हर रोज अलग अलग प्राकार के भोजन करना पसंद होता है।
‘वृष’ राशि के पूरुष होते है धनी 
धन-व्यापार-कार्य का समावेश होने के कारण इस राशि वाले धनी होते चले जाते है, मगर शनि की चालाकियों के कारण यह लोग जल्दी ही बदनाम भी हो जाते हैं। 
बुलन्द आवाज 
गाने बजाने और अपने कंठ का प्रयोग करने के कारण इनकी आवाज अधिकतर बुलन्द होता है। अपने सहायकों से अधिक दूरी इनको बर्दास्त नहीं होती है।
प्रकॄति और स्वभाव
वृष राशि वाले लोग शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं, उनको जीवन में परिवर्तन से चिढ सी होती है, इस राशि के लड़के अपने को बार बार अलग माहौल में रहना पसंद नहीं करते।
सामाजिक
इस राशि वाले लड़के सामाजिक होते हैं और अपने से उच्च लोगों को आदर की नजर से देखते है। जो भी इनको प्रिय होते हैं उनको यह खूब आदर देते हैं, और सत्कार करने में हमेशा आगे ही रहते है। सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं।
आर्थिक गतिविधियां
इस राशि के लड़को में धन कमाने की प्रवॄति और धन को जमा करने की बहुत इच्छा होती है, धन की राशि होने के कारण अक्सर ऐसे लड़के खुद को ही धन के प्रयुक्त करते हैं, बुध की प्रबलता होने के कारण जमा योजनाओं में उनको विश्वास होता है।
नौकरी और करिय़र
इस राशि के लोग लेखाकारी, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कलाकार, सजावट कर्ता, सौन्दर्य प्रसाधन का कार्य करने वाले, प्रसाधन सामग्री के निर्माण कर्ता, आभूषण निर्माण कर्ता, और आभूषण का व्यवसाय करने वाले, विलासी जीवन के साधनो को बनाकर या व्यापार करने के बाद कमाने वाले, खाद्य सामग्री के निर्माण कर्ता, आदि काम मिलते हैं। नौकरी में सरकारी कर्मचारी, सेना या नौसेना में उच्च पद, और चेहरे आदि तथा चेहरा सम्भालने वाले भी होते हैं। धन से धन कमाने के मामले में बहुत ही भाग्यवान माने जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.