होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

28 August 2026 Rashifal: रक्षाबंधन पर मेष से मीन तक कैसा रहेगा Horoscope, जानें Wealth और Career के योग

By Astro panchang | Aug 28, 2026

आज 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं आज का राशिफल जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में बदलावों और संभावित मौकों के बारे में खास संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हर राशि के कारोबार, करियर, प्रेम, धन, सेहत और परिवार पर असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं 28 अगस्त 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के पुराने बोझ का कर्ज कम हो सकता है। अचानक से शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

आज सफलता पाने का मंत्र है कि जरूरी कामों पर ध्यान बनाए रखें। घूमने-फिरने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। जो आगे चलकर आपको फायदा करवा सकती है। अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी।

मिथुन राशि

आज इस राशि के जातकों के मन में कुछ नया शुरू करने का उत्साह रहेगा। रिश्ते में संवेदनशीलता बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पिता के साथ बिजनेस प्लान पर बात हो सकती है। स्टूडेंट्स को एग्जाम रिजल्ट में राहत और सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों को कई अच्छी खबर मिल सकती है। तनाव कम होगा और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातकों मेहनत का फल मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आपके कई काम आसानी से सुलझेंगे। धैर्य बनाकर रखें और अपनापन बढ़ाने से रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटकी हुई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज नए अवसर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात से किसी नए रास्ते की शुरूआत हो सकती है। बैंक लोन से जुड़ा काम आसानी से पूरा होगा। माता जी से मिली जिम्मेदारी को समय से पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। संपर्क और पहचान का दायरा बढ़ेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। किसी से जरूरी जानकारी शेयर करने से पहले अच्छे से सोच लें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। माता के साथ परिवार से जुड़े अहम मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पैतृक संपत्ति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने झगड़े या नाराजगी को दोबारा छेड़ने से बचें।

मकर राशि

आज राजनीतिक या सार्वजनिक जीवन से जुड़े इस राशि के लोगों को खास मौका मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ खरीददारी की योजना बन सकती है। हालांकि बजट का ध्यान रखना जरूरी है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में नए बदलाव करने से आगे की ओर बढ़ेंगे। जीवनसाथी का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वहीं आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज नया वाहन खरीदने के लिए विचार कर सकते हैं। लेकिन आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। काम को पूरी लगन और मेहनत के साथ करने पर ही उपयुक्त परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स गुरुजनों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.