होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

16 August 2026 Rashifal: 6 अगस्त को कैसा रहेगा 12 राशियों का Future, जानें Money और Health से जुड़ी बड़ी अपडेट

By Astro panchang | Aug 16, 2026

ज्योतिष दृष्टिकोण से 16 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि के लोगों को तरक्की और आर्थिक लाभ मिल सकता है। तो वहीं कुछ राशि के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि 16 अगस्त 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। करियर में अच्छी प्रगति मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। समझदारी और संयम से काम लेंगे, तो हर स्थिति को संभाल सकते हैं। सेहत में लापरवारी न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में नई योजना शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। काम का दबाव रहेगा। बातचीत करते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज इस राशि के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा से कमाल कर सकते हैं। उत्साह और नई ऊर्जा की वजह से काम को अलग पहचान मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजली के काम करते समय सावधानी बरतें। नौकरी के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि

आज इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक कारोबार में पुरानी नाराजगी को दूर करने का मौका मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। रिश्तों में अपनापन वापस पाने से लिए खुद से पहल करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतें। आपके खिलाफ लोग माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के सामने आज कुछ खर्च आ सकते हैं। किसी भी काम को करने के लिए समझदारी के साथ सही फैसला लें। पैतृक संपत्ति में विवाद चल रहा था, तो समाधान मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

तुला राशि

आज इस राशि के जातकों को हर काम धैर्य के साथ करना चाहिए। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। सही दिशा में ऊर्जा लगाने से सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी बदलने की चाह रखने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

आज इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न करें। वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज नई उम्मीदें इंतजार कर रही हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से अटकी हुई डील फाइनल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़कर सम्मान पाने वाला है। पिताजी की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रह सकती है। नई चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.