हर एक लड़की के लिए उनकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन से लड़की का एक नया जीवन शुरू होता है। ऐसे में लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल और डर होते हैं कि शादी के बाद उनका जीवन कैसा होगा। वहीं अपनी शादी के दिन को हर एक लड़की परफेक्ट बनाना चाहती है। जिसके लिए वह महीनों पहले से तैयारियां करना शुरूकर देती हैं। वहीं इस खास दिन पर हर लड़की अपने लिए एक परफेक्ट ब्राइडल लहंगा चाहती हैं। बता दें कि इस लहंगे से आप अपनी शादी के साथ पूरा वैवाहिक जीवन सुखद बना रह सकता है।
अपनी शादी के अलावा वैवाहिक जीवन को सुखद बनाए रखते लिए अपनी राशि के मुताबिक अपनी शादी का जोड़ा चुनना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं और राशि के हिसाब से लहंगा पहनने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रह सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक की लड़कियों को किस रंग का लहंगा पहनना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह को ऊर्जा और उत्साह का कारक माना जाता है। मेष राशि वाली लड़कियों को अपने लिए रेड, पिंक या मेरून कलर का लहंगा पहनना चाहिए। ब्राइडल के लिए ये ब्राइट कलर एकदम परफेक्ट होते हैं। इस रंग का लहंगा पहनने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है और हमेशा गुड लक साथ रहता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य का कारक माना जाता है। इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी के लिए गुलाबी, पेस्टल ग्रीन और क्रीम रंग के लहंगे पहनने चाहिए। इन रंगों के चुनाव से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल बना रहता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। बुध ग्रह को संचार कौशल, बुद्धि और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में आप अपनी शादी के लिए मस्टर्ड येलो, ग्रीन या लेमन कलर का लहंगा पहनें। अपनी राशि के मुताबिक शादी का लहंगा पहनने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा को मन, शांति, माता और भावना का कारक माना गया है। अपनी शादी के लिए कर्क राशि की लड़कियों को पर्ल व्हाइट, सिल्वर, क्रीम या बॉटल ग्रीन रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। यह कलर आंखों को आराम देने वाले होते हैं, जिससे दांपत्य जीवन में शांति बनी रहती है और जीवन भी संतुलित होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। सूर्य ग्रह को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, यश और उच्च पद का कारक माना जाता है। इस राशि वाली लड़कियों को अपनी शादी पर गोल्डन, रॉयल पर्पल या डार्क रेड कलर का लहंगा पहनना चाहिए। इससे आपके जीवन में सूर्य के समान तेज आएगा और सूर्य की स्थिति भी मजबूत होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क शक्ति और संचार कौशल का कारक माना जाता है। इस राशि की लड़कियों को अपने खास दिन पर मस्टर्ड येलो, लेमन कलर या ग्रीन कलर का लहंगा पहनना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाली लड़कियों को अपनी शादी के लिए पेस्टल, पिंक, ग्रीन या गुलाबी कलर का लहंगा पहनना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिनको सौंदर्य, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इन कलर का लहंगा पहनने से शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस ग्रह को उत्साह, ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए इस राशि वाली लड़कियों को अपनी शादी के लिए मेहरून, लाल या गुलाबी रंग का लहंगा लेना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और दांपत्य जीवन सुखद होता है।
धनु राशि
अपने खास दिन के लिए धनु राशि की लड़कियों को पेस्टल ग्रीन, गोल्डन या येलो कलर का लहंगा लेना चाहिए। यह रंग आपके जीवन में एनर्जी और सकारात्मकता को बढ़ाएंगे। धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। गुरु बृहस्पति को संतान, धन, ज्ञान और भाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में इन रंग के चुनाव से आपका दांपत्य जीवन सुखद रह सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। शनिदेव को मकान, कर्म, न्याय और जनता का कारक माना जाता है। मकर राशि की लड़कियों को अपने इस खास दिन के लिए सिल्वर, पिंक और डार्क ब्राउन रंग का शादी का जोड़ा चुनना चाहिए। इससे कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है।
कुंभ राशि
अपने इस खास दिन के लिए कुंभ राशि वाली लड़कियों को डार्क ब्राउन, सिल्वर और पिंक कलर का लहंगा चुनना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। शनिदेव को कर्म, न्याय और जनता का कारक कहा जाता है। यह रंग आपके वैवाहिक जीवन को खुशियों को भर सकते हैं और इससे शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं, जिनको ज्ञान, भाग्य, धन, विवाह और संतान का कारक माना जाता है। ऐसे में अपने स्पेशल डे के लिए मीन राशि की लड़कियों को पेस्टल, गोल्डन या येलो कलर का शादी का जोड़ा लेना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। वहीं शादीशुदा जीवन हमेशा सुखद बना रहता है।