होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

05 June 2026 Rashifal: इन राशि वालों के लिए Warning, पैसों और सेहत के मामले में रहें बेहद सावधान

By Astro panchang | Jun 05, 2026

आज यानी की 05 जून 2026 के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आई है। कुछ राशि वालों को शिक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है। तो कुछ राशि के लोगों को रिश्तों और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम जीवन, व्यवहार, नौकरी, सेहत और यात्रा से जुड़े मामलों में विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज यानी की 05 जून 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोग तकनीकी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। नई टीम के साथ जुड़कर अच्छा योगदान देने का प्रयास करेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोग ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के नए विचारों और योजनाओं पर कार्य करने के मौके मिलेंगे। शिक्षा में पुरानी तैयारी से आपको फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रह सकता है। भाई-बहनों का व्यवहार सद्भावनापूर्ण रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश व्यापार से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। वहीं भावनात्मक संबंधों के प्रति विश्वस्त व्यवहार करना होगा। वहीं आप वाहन बदलने पर विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के कार्यों की प्रगति धीमी रहने वाली है। उच्चाधिकारियों का दबाव महसूस होगा। वहीं सरकारी संस्थाओं से जुड़े कार्यों में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं खोजपूर्ण सूचना के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज दिशाहीन कार्य करने से बचना चाहिए। मित्रों और गुरुजनों की सलाह अहम रहेगी। विरोधियों को कूटनीति से परास्त करें। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगा। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लगातार व्यस्त रहने का हो सकता है। कार्यों के परिणाम निश्चित क्रम में मिलते चले जाएंगे, जिससे आप उत्साहित महसूस करेंगे। पुराने कार्यों के लिए पुरस्कार मिलेगा और ईर्ष्या द्वेष रखने वाले विरोधियों से दूरी बनाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक किसी खास विचार से परेशान रह सकते हैं। संतान पक्ष के विचारों से सहमति नहीं होगी। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। शेयर बाजार या जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

अधिकारियों से आपकी वार्तालाप उद्देश्यपूर्ण रहेगी। किसी खास काम की आपको जिम्मेदारी मिल सकती है। योजनाओं को गुप्त रखना बेहतर रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपको एकाग्रता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। वरना मधुर संबंध आहत हो सकते हैं। भवन निर्माण और भूमि बेचने से संबंधित सौदों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के सार्वजनिक जीवन में विश्वसनीयता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों का विश्वास अर्जित करने में सफल रहेंगे। कई जरूरी मुद्दों में आपकी राय निर्णायक रहेगी। भावनात्मक संबंधों से निराशा मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए कठिन मेहनत के बाद भी परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरों की निर्भरता बढ़ने से निराशा होगी। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों से सहारा मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का शैक्षणिक कार्यों में प्रभावशाली प्रदर्शन रह सकता है। कार्यकुशलता और विद्वता से सम्मान प्राप्त करेंगे। पारिवारिक विषयों पर बात करने से तनाव बढ़ सकता है। संतान का व्यवहार और लाइफस्टाइल परेशान करेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.