होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस राशि की लड़कियां होती हैं बेहद जिद्दी

By Astro panchang | Feb 14, 2020

कुछ भी पाने की होती है जिद्द

वृश्चिक राशि की लड़कियां स्वभाव से जितनी महत्वाकांक्षी होती हैं उतनी ही जिद्दी भी होती हैं। उन्हें जो चीज एक बार अच्छा लग जाता है तो वह उसे पाए बिना नहीं रहती हैं। उनकी इस आदत के कारण उन्हें कई बार दूसरों के गुस्से का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी लड़कियों के दोस्तों की लिस्ट उनके स्वभाव के कारण धीरे-धीरे कम होती जाती है।

किसी की दखल अंदाजी बर्दाश्त नहीं होती

वृश्चिक राशि की लड़कियों के अंदर स्वार्थ की भावना होती है, इस कारण इनके अपने काम में किशी का हश्तक्षेप बर्दाशत नहीं होता है। इस राशि की लड़कियां हमेशा अपना फायदा देखती हैं। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। 

नौकरी में भी दिखती है झलक

वृश्चिक राशि की लड़कियां अगर नौकरी करती हैं तो इनकी इच्छा अपने घर में वर्चस्व जमाने का होता है। यही हाल उनका नौकरी में भी दिखाई पड़ता है। इस राशि की लड़कियां अन्य लोगों से ज्यादा काम करने में सक्षम होती हैं। यही कारण है कि अधिकारियों के बीच इनकी पहुंच होती है और वह जल्द किसी उच्च पद पर बैठी दिखाई पड़ती हैं।

व्यक्तित्व में होता है आकर्षण

वृश्चिक राशि की लड़कियों सबसे ज्यादा कामुक और रहस्यमयी होती हैं। इनके व्यक्तित्व में इतना आकर्षण होता है कि कोई भी चुंबक की तरह इनकी तरफ खिंचा चला आता है। इनमें दया और समाज की सेवा करने की भावना होती है।

जीवनसाथी का देती है पूरा साथ

वृश्चिक महिलाओं को ऐसा जीवनसाथी अच्छा लगता है जो इनकी बात को ध्यान से सुने और अपने रिश्ते की डोर इनके हाथ में थमाए। जीवनसाथी के रूप में वृश्चिक राशि वाली महिलाएं काफी दिलचस्प होती हैं। यह अपने जीवनसाथी को हर परिस्थिति में सहयोग देती हैं।

इंतजार कराना अच्छा लगता है

वृश्चिक राशि की महिलाओं को जानना किसी रहस्य से पर्दा उठाने जितना कठिन है। इस राशि की महिलाएं काफी रहस्यमयी होती हैं और ये अपने पार्टनर को काफी इंतजार कराती हैं। कई बार तो अपने प्यार का इजहार करने में ये इतना समय ले लेती हैं कि उनका प्यार उनसे दूर हो जाता है।

रिश्तों पर करती हैं विश्वास

वृश्चिक राशि की महिलाओं को दूसरे के सामने अपने आपको बड़ा दिखाने का शौक होता है यही कारण है कि वह अपने आसपास दोस्तों और रिश्तेदारों का जमावड़ा चाहती हैं। यही कारण है कि ये हर रिश्ते को प्यार और विश्वास के साथ अपनाती हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.