होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

14 May 2026 Rashifal: शुक्र-चंद्रमा का बड़ा फेरबदल, इन 5 राशियों के लिए है Lucky Day, जानें भविष्यफल

By Astro panchang | May 14, 2026

आज यानी की 14 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, अवसर और बदवाव के संकेत लेकर आ रहा है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि एक ओर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, तो वहीं चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और रेवती और अश्विनी नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। जोकि करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। तो आइए जानते हैं कि 14 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आपका दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। अगर नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगा और परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। परिवार में आपकी मतभेद दूर होंगे।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। वहीं व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत के कारण भी मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि

व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियों से आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। वहीं व्यापार और व्यवसाय में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज मूड अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। इससे कार्यक्षेत्र में भी लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

बहुत दिनों से चली आ रही काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं। इससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत के चलते आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार और व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन न करें वरना नुकसान हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ होने के योग हैं और स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए सामान्य दिन है। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है और ऑफिस में काम ज्यादा काम होने से थकावट महसूस करेंहे। आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में फायदा मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और दूसरों से बात करते समय अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में हालात शानदार रहेंगे, लेकिन बिजनेस में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। अगर आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए। वरना घाटा हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी और सफलता जरूर मिलेगी। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में थोड़ा तनाव रह सकता है। वहीं पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.