By Astro panchang | Jan 28, 2020
हम 12 राशियों के बारे में जानते हैं। ये राशियां ना सिर्फ इनसे संबंधित लोगो के स्वभाव और उनके चरित्र को बताती हैं बल्कि उनके रूप-स्वरूप और व्यवहार के बारे में भी बताती हैं। तो चलिए आज हम आपको 22 जून से 22 जुलाई तक जन्मीं लड़कियां, जो कर्क राशि के अतर्गत आती हैं, उनके बारे में बताएंगे।
अत्यंत भावुक
कर्क राशि की लड़कियां अत्यंत भावुक और अत्याधिक संवेदनशील होती है। रिश्ते निभाना और परिवार को समझना, यही उनकी सबसे बड़ी खासियत होती है।
कर्क राशि की लड़कियां हो सकती है अच्छी गर्लफ्रेंड
कर्क राशि की लड़कियां बहुत अच्छी गर्लफ्रेंड भी साबित हो सकती हैं? आप अपनी गर्लफ्रेंड में जिस भी खूबी की तलाश कर रहे हैं, वे सभी होती हैं कर्क राशि की लड़कियों में।
भावनाओं का अंबार
इनके भीतर संवेदनाओं और भावनाओं का अंबार है। उनकी ये खूबी कभी-कभी आपको परेशान भी कर सकती है, लेकिन इसके पीछे प्लस पॉइंट ये है कि ये जितना महत्व अपनी भावनाओं को देती हैं, उतना या उससे भी ज्यादा महत्व ये दुसरे की भावनाओं को देती है और कभी किसी को हर्ट नहीं करती।
फुल ऑन इंटरटेनमेंट
मस्ती-मजाक, फुल ऑन इंटरटेनमेंट, यही कर्क राशि वाली लड़कियों की खासियत है। इनके मूड बहुत जल्दी बदलते हैं लेकिन ये इंटरटेन होना और करना बंद नहीं करतीं। इसलिए इनके साथ बोर होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
लाइवली
ये बहुत बातूनी होती हैं, जिसके चलते ये बहुत जल्दी किसी से दूर नहीं होती, इनका फ्रेंड सर्कल बहुत बड़ा होता है और इन्हें हर किसी की खबर रहती है। ये आपको लाइवली फील करवा सकती हैं।
सेंस ऑफ ह्यूमर
कर्क राशि की लड़कियों का जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर होता है। ये आपको हर पल मुस्कुराने के लिए मजबूर कर सकती हैं।
अंडरस्टैंडिंग
रिलेशनशिप में स्पेस देने जैसी बातें ये नहीं जानतीं, इसलिए इनसे ये उम्मीद तो बिल्कुल मत कीजिए कि ये आपको आपकी पर्सनल चीजों के लिए स्पेस देंगी। हां लेकिन ये बहुत अंडरस्टैंडिंग होती हैं, इसलिए आपको कोई शिकायत भी नहीं होगी।
सेंटिमेंटल
एक खास बात यह भी है कि ये जितनी मस्ती-मजाक करती हुई दिखती हैं उससे भी ज्यादा ये इमोशनल मानी होती हैं। ये वाकई बहुत सेंटिमेंटल होती हैं।
बचपना
इनके अंदर बचपना भी भरपूर है, कभी ये एक गार्जियन की तरह आपका ध्यान रखती हैं तो कभी खुद बच्चा बन जाती हैं।
समर्पण
ये रिश्ते तोड़ने में नहीं उनको निभाने में विश्वास रखती हैं, इसलिए जब तक आप इनके साथ लॉयल हैं, ये आपको छोड़कर नहीं जाएंगी।
मूड खराब होने पर शॉपिंग
कर्क राशि वाली महिलाओं का यदि मूड खराब हो जाए तो पसंदीदा चीजों की शॉपिंग से इनको मनाना सबसे आसान होता है। अक्सर उनकी ये आदत उनके जीवनसाथी की जेब पर भारी पड़ती है।