होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

उंगलियों की बनावट से जानें किस महिला का कैसा है व्यव्हार

By Astro panchang | Feb 04, 2020

वैसे तो हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र मतलब हस्तरेखा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर का हर अंग व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ बताता हैं। और इसि के अनुसार हाथों की उंगलियां भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसे में महिलाओं पर यह बात सबसे ज्यादा लागू होती हैं। कहा जाता है की किसी भी महिला की उंगलियां देख आप उसके स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उंगलियों की बनावट के आधार पर महिलाऔं के स्वभाव के बारे बताएंगे।

पतली उंगलियों वाली महिलाएं 

समुद्र शास्त्र के अनुसार पतली उंगलियों वाली महिलाएं बहुत ही क्रियेटिव होती हैं और वह किसी भी व्यक्ति से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखती हैं, यही वजह हैं कि ये महिलाएं प्रेमिका, पत्नी, दोस्त ,हर रिश्ते में परफेक्ट होती हैं। और तो और ऐसी महिलाएं अपने आप में मस्ती में रहती हैं। इनका दिल बहुत साफ होता है और यह ​हर किसी को खुश करने की पूरी कोशिश करती है। आपको बतो दे की ऐसी महिलाएं काम के प्रति कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।

मोटी और भरी उंगलियां वाली महिलाएं

कहा जाता है की मोटी और भरी उंगलियों वाली महिलाएं काम और रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होती है। इस तरह की महिलाएं कंजूस होती है और इन्हे गुस्सा बहुत जल्दी आता है।

बीच की ऊँगली ज्यादा बड़ी हो तो

कहा जाता है अगर किसी महिला के हाथ की बीच की ऊँगली बाकी उंगलियों से ज्यादा बड़ी हो तो ऐसी महिलाएं बहुत ईमानदार होती हैं। और अगर बीच की उंगली अन्य उंगलियों से लंबी मगर बहुत जाय्दा लंबी नहीं हो तो ऐसी महिलाएं स्वभाव से गंभीर मानी जाती है।

लंबी उंगलियों वाली महिलाएं

लंबी उंगलियों वाले हर काम को गहराई से करना पसंद करते है। और ऐसी महिलाएं घर की सजावट और चित्रकारी में माहीर होती है। कई बार ऐसी महिलाऔं को सनकी भी कहा जाता है क्योंकि वो अपने पूरा ध्यान साज-सजावट पर ही देती है।

छोटी उंगलियों वाली महिलाएं 

छोटी उंगलियों वाली महिलाएं हर काम को जल्दी निपटाने और उससे छुटकारा पाने में लगी रहती है। अगर इनके सामने कोई समस्या आ जाए तो उसका निपटारा तुरंत ही कर लेती है। ऐसी महिलाएं सोच-विचार में अपना समय नहीं गवाती है। और ये किसी भी चीज का जबाव मबंह पर ही देती है।ह

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.