होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: आज 3 शुभ योगों का महासंयोग, जानें किन Zodiac Signs की चमकेगी किस्मत

By Astro panchang | Feb 25, 2026

आज यानी की 25 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए नए तरह के अवसरों से भरा रहने वाला है। कुछ राशियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, तो वहीं कुछ राशि के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। आज रवियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग का निर्माण एक साथ हो रहा है। इसका मतलब है कि आज आपके द्वारा किए गए कामों का फल कई गुना बढ़कर मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 25 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खुलेंगे, तो कुछ राशियों को संभलकर चलना चाहिए।

मेष राशि

अगर आज आप अपनी सोच को पॉजिटिव रखते हैं, तो दिन बेहतर होगा। ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। बेवजह गुस्सा करना नुकसान पहुंचाएगा, इसलिए खुद को शांत रखें। मित्र की सहायता से आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मां की सेहत में सुधार के संकेत हैं।

वृषभ राशि

आज आत्मविश्वास और चिंता दोनों साथ चलेंगे। पारिवारी तनाव आपके मानसिक दबाव को बढ़ा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है और निगेटिव सोच से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज सेहत को नजरअंदाज करने भारी पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अकारण क्रोध और विवाद से बचना चाहिए। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों से चिड़चिड़ापन हो सकता है। शिक्षा में रुकावट आ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज संयम रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे और जीवनसाथी के सेहत में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन धैर्य में कमी आपको परेशानी दे सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि संभव है। नौकरी या स्थान परिवर्तन संभव है। सोच-समझकर निवेश करें। आज भाइयों से मतभेद हो सकता है।

तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों का क्रोध बढ़ सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी साबित होगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा और निराशा दोनों के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी और मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में जटिलताएं आ सकती हैं। संपत्ति में निवेश संभव है और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का मन शांत रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं आपको पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, मानसिक तनाव रह सकता है। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। दूर की यात्रा कर सकते हैं।

मीन राशि

आज पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति से लाभ संभव है, लेकिन धैर्य में कमी हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.