आज यानी की 09 जून 2026 के दिन ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक प्रगति और धन लाभ के मौके लेकर आएगा। वहीं कुछ राशि के लोगों को बजट पर कंट्रोल और बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 09 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन सुखद और संतुलित रहेगा। धार्मिक माहौल में समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना रिश्ते को अधिक मजबूत करेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। परिवार में शांति बनी रहेगी। हर किसी से जरूरी बातें न शेयर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वरना चोट लग सकती है। क्रिएटिव कामों में आपका इंट्रेस्ट बढ़ेगा और कुछ नया करने का मन होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। आज आप मुश्किलों का सामना डटकर करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बना सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी बदलने की चाह रखने वाले लोगों को फिलहाल रुक जाना चाहिए। आज आपको अपना काम ईमानदारी के साथ करना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। बिजनेस में बदलाव करने से बचना चाहिए। पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्टू़डेंट्स पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कामकाज में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। परिवार में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोग प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। वहीं आपको बीपी या शुगर जैसी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले पर किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के साथ बात करने से रिश्तों में सुधार होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को आज धैर्य और शांति बनाए रखना होगा। मानसिक बोझ और थकान से राहत मिलेगी। काम के साथ आराम के लिए भी समय जरूर निकालें। जीवनसाथी के साथ चलने वाली अनबन को प्यार से समझाने की कोशिश करें।
धनु राशि
करियर के लिहाज से इस राशि के लोगों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। व्यापार में धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन हल्का महसूस होगा। आज विरोधी सतर्क रह सकते हैं। दिखावे में ज्यादा खर्च करना नुकसान दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपकी जिम्मेदारी सब कुछ संभाल लेगी। दांपत्य जीवन में अपनापन और प्यार बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है। काम में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। परिवार की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करें। अपने मन की बात पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें।