होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

23 June 2026 Rashifal: इन राशियों को मिलेगी Good News, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, देखें अपना भविष्यफल

By Astro panchang | Jun 23, 2026

आज यानी कि 23 जून 2026 के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं सुबह सवा दस बजे तक उत्तरा फाल्गुनी में फिर इसके बाद हस्त नक्षत्र में जाएंगे। इस दिन वरीयान योग भी बन रहा है। जिसके स्वामी शुक्र और धन के देवता कुबेर माने गए हैं। आज कोई नई शुरूआत या कोई शुभ काम के लिए बढ़िया समय है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष के मुताबिक 23 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। हर स्थिति को आप अपनी समझदारी से संभाल लेंगे। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज रिश्तों में मजबूती और अपनापन महसूस होगा। काम का दबाव ज्यादा रहने से थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला है। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी आज कम हो सकती है।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग और प्यार मिलेगा। काम के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज इन जातकों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। प्रॉपर्टी लेने या फिर निवेश की योजना बना सकते हैं। नए रिश्ते की शुरूआत के संकेत हैं। इससे आपके मन में उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके मन में चलने वाली उलझनें दूर होंगी। आपके लिए आज किसी करीबी की सलाह काम आएगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक मामले में मजबूती महसूस होगी। मेहनत आप अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। जिद्दी स्वभाव परिवार में मनमुटाव पैदा कर सकता है। व्यवहार में नरमी रखें और किसी के घर में आने से खुशियों का माहौल होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अगर जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं, तो आज अच्छे संकेत बन रहे हैं। व्यापार के काम को लेकर शांत रहकर स्थिति को संभालने का प्रयास करें। संतान के साथ रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।

धनु राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम न मिलने से असंतोष रह सकता है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। मां से किया वादा समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को काम प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। इसलिए आपको थोड़ा एक्स्ट्रा सतर्क रहने की जरूरत है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं। परिवार के समय क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज हर कदम सावधानी से उठाना चाहिए। व्यापार या नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। जल्दबादी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर आपका काम बन सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.