हिंदू पंचांग के मुताबिक आज 03 जून 2026 को ग्रहों की गोचरीय स्थिति बहुत ही विशेष प्रभाव पैदा कर रही हैं। मन के कारक चंद्रमा आज धनु में गोचर करेंगे। वहीं बुध और शुक्र मिथुन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे। इन सभी ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव की वजह से आज यानी की 03 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। जिसका सीधा असर सभी राशियों के करियर, लव लाइफ, बिजनेस और हेल्थ पर देखने को मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुक हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग मिल रहे हैं। लव लाइफ में तालमेल शानदार रहेगा। आज आप खुद को एनर्जेटिक और मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर और सतर्कता के साथ चलने का है। करियर में काम की अधिकता की वजह से दबाव और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। बिजनेस में पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। हेल्थ थोड़ा डाउन रह सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात और सफलता लेकर आया है। करियर में पदोन्नति होने के साथ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप के कामों से बड़ा फायदा मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी।
कर्क राशि
आज का दिन कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने का है। करियर में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से विरोधियों का मात देंगे। बिजनेस में चलने वाली मंदी दूर होगी और नए ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत से मसला सुलझाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और रचनात्मकता में वृद्धि का रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए विचारों और कार्यशैली की सराहना होगी। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा और कहीं से धन लाभ होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिस कारण घऱ और ऑफिस में संतुलन बनाने में परेशानी होगी। पैतृक संपत्ति और भूमि या भवन से जुड़े मामलों में आर्थिक लाभ मिलेगा। पार्टनर का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और पराक्रम का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से जटिल प्रोजेक्ट आसानी से पूरा होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। हेल्थ बढ़िया रहेगी और आप फिजिकल और मेंटल रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियां और आर्थिक समृद्धि लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में वाणी और व्यवहार कुशलता से नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में सैलरी की बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में धन की आवाक बनी रहेगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई शुरूआत और आत्मविश्लेषण का है। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं सटीक बैठेंगी, जिससे साख और मुनाफा दोनों बढ़ेगा। रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन खर्चों में वृद्धि और थोड़ी सावधानी बरतने का है। कार्यक्षेत्र में विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन ऑफिस में किसी तरह के विवाद से बचना चाहिए। बिजनेस में नया निवेश करना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। आंखों में तकलीफ या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार सफलताओं और लाभ कमाने का है। कार्यक्षेत्र में मनचाही प्रगति होगी और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में नई ऊंचाइयां छूने और मान-सम्मान पाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।