आज यानी की 27 फरवरी 2027 को आमलकी एकादशी है। इसको रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन पर किसी भी ग्रह का कोई राशि गोचर नहीं हो रहा है। लेकिन ग्रहों और योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज यानी की 27 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज दिन की शुरूआत में कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं आज अगर आप किसी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको उसका फल जरूर मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए नई चीजों की खरीददारी के लिए शाम का समय शुभ है। आज आपका किसी अंजान व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। वहीं आपका कोई कीमती सामना टूट सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आज दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। कोई कारोबारी फैसला लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो धैर्य रखें। नई जगह पर नौकरी ज्व़ॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं, तो उनको बोनस मिल सकता है और काम की तारीफ होने की संभावना है। वहीं आज सिंगल लोगों का दिल किसी के साथ जुड़ सकता है। वहीं आर्थिक तंगी और खराब सेहत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ना शुभ रहेगा। आज सेहत ठीक रहेगी और जरूरी काम समय से पूरे होंगे। लेकिन आज आपका किसी खास दोस्त से झगड़ा हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको धैर्य रखना चाहिए। वहीं किसी भी रिश्ते में आपको सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाना चाहिए।
तुला राशि
घर में अगर किसी सदस्य की तबियत खराब है, तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। वहीं किसी काम की वजह से घरवालों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे।
वृश्चिक राशि
आज सुबह-सुबह आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जिस कारण पूरे दिन संतोष में बितेगा। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वहीं डाइट सही होने से आपकी सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।
धनु राशि
आज आप किसी दूर के रिश्तेदार के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं मन में करियर को लेकर कोई इच्छा है, तो वह भी पूरी होगी। आज का दिन कीमती सामन की खरीददारी करने के लिए ठीक नहीं है।
मकर राशि
अगर आप अपने रिश्ते को जोड़ना चाहते हैं। तो आपको अपना ईगो को साइड में रखना चाहिए और जीवनसाथी की बात सुनें। दिन खत्म होने से पहले आप किसी खास जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का आज ऑफिस में अपने बॉस से विवाद हो सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से अगर आप कुछ छिपा रहे हैं, तो वह सामने आ सकता है। चोट लगने और धन हानि के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज का दिन न तो ज्यादा बुरा रहेगा और न ही ज्यादा अच्छा रहेगा। कुछ काम पूरे होंगे तो वहीं कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। वहीं आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।