ज्योतिष दृष्टि के लिहाज से आज यानी की 29 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है, तो वहीं कुछ राशियों के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि कुछ राशि के लोगों को धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी औऱ वाणी पर खास ध्यान रखना होगा। तो आइए जानते हैं कि 29 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। नौकरी और पैसों के मामले में संभलकर कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों के कारण मन बेचैन रह सकता है। बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों के मन में किसी काम को लेकर बेचैनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा करके आगे बढ़ें। गुस्से को कंट्रोल करें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। अंजान लोगों से दूर रहने में भलाई है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम के दबाव से भरा रहने वाला है। जरूरी काम को टालने से बचें। जीवनसाथी के साथ नए काम को शुरू करने का उत्साह मन में रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट पर मन और मेहनत दोनों लगाकर काम करें। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौती से भरा रहेगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और समय पर काम निपटाना जरूरी होगा। स्टूडेंट्स नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।
कन्या राशि
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम मिलेंगे। ईर्ष्या और द्वेष से बचें और किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा और इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से काम बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। राजनीति में काम कर रहे लोगों को अधिक उत्साहित होने से बचना चाहिए। कामों में बदलाव न करें, पुरानी कड़वाहट को बात के जरिए दूर करने की कोशिश करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नए काम की शुरूआत के लिए अच्छा समय है। निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी में नए ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए समय जरूर निकालें। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे।