आज यानी की 22 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर पारिवारिक जीवन, सेहत और नौकरी पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ लोगों के खर्च, तनाव या विवाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 23 मई का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को प्रभाव और मान-सम्मान दोनों बढ़ने वाले हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मजबूत छवि होगी। किसी की बात दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर होने वाली राजनीति से खुद को अलग रखें।
वृषभ राशि
संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। एक साथ कई काम होने के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है और आपका मन खुश होगा। किसी भी अंजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का नाम अच्छे कार्यों और समाजसेवा से चमक सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करते रहना चाहिए। शादी-विवाह से जुड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं।
कर्क राशि
आज इस राशि के लोगों का मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर कोई गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अक्लमंदी के साथ अपनी बात रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आसपास के विवादों से दूरी बनाकर रखें। अपने कामों की जिम्मेदारी को खुद उठाना चाहिए। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। पुराने मित्र से अचानक से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की सफलता और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वहीं जो छात्र विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनको अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भविष्य के लिए धन निवेश की योजनाएं बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। इसलिए सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के जातकों के दिमाग में नए आइडिया आते रहेंगे। बिजनेस में नई शुरूआत से आपको लाभ मिल सकता है। आय बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा।
धनु राशि
लेन-देन के मामले में इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई सहयोगी कार्यक्षेत्र में परेशानी खड़ी कर सकता है।
मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। पुराने लेन-देन की वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। यात्रा के समय कोई सामान खो या चोरी हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है।
मीन राशि
आज अधिक भागदौड़ के कारण आपका मन उलझा हुआ महसूस करेगा। कामों में लापरवाही न बरतें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। इसलिए हर काम समय पर पूरा करें। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने अंदर की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से सफलता मिलेगी।