ज्योतिष के अनुसार बदलते ग्रहों की चाल के साथ 1 जुलाई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव ला रहा है। आज हर राशि पर ग्रहों का अलग ढंग से प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक लाभ में आगे बढ़ने के मौके और रिश्तों में मधुरता की खुशखबरी लेकर आएगा। वहीं कुछ राशियों की सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 01 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में गतिशीलता आएगी और काम भी रफ्तार पकड़ेगा। कमाई में इजाफा का योग बन रहा है और इंक्रीमेंट का संयोग बन सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल रहने वाला है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और नौकरी में भी प्रमोशन की संभावना है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए उन्नति के मौके लाएगा। आज इन जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का संयोग का है। आज अपनी योजनाओं को गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। कार्य योजनाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन कुछ नई शुरूआत का रहने वाला है। कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं और भविष्य में आपको प्रगति की तरफ ले जाएगा। बिजनेस की कमाई बढ़ेगी और दबी हुई इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में कमाई बढ़ेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद डील मिल सकती है।
सिंह राशि
आज आपके व्यक्तित्व का तेज चारों ओर आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। जिस काम को पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सेहत के छोटे संकेतों को नजरअंदाज न करें और आज आप अपनी सुविधाओं और इच्छाओं पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
01 जुलाई का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ नई शुरूआत का रहेगा। कुछ नया प्लान कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। बिजनेस में कमाई का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपकी कमाई बढ़ेगी और सगे-संबंधी की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि
आज का दिन आकर्षण, प्रगति और नई संभावनाओं का संदेश लेकर आया है। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है, जो भविष्य में खास स्थान बना ले। आज आर्थिक स्थिति में सुधार और धन लाभ के संकेत बन रहे हैं। बोलने के दौरान थोड़ा सावधानी रखें, क्योंकि आपकी किसी बात से जीवनसाथी नाराज हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए फैसले बाद में सुधार की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लें, जो रिश्ते में मिठास घोल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान करने वाला होगा। आपका आत्मबल और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दुविधा के समाधान से आपका मन आनंदित रहेगा। कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए सहायक साबित होंगे।
मकर राशि
आज इस राशि के लोगों के व्यापार और कार्यक्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी होगी। जो आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। परिवार के सदस्यों से किया गया वादा जरूर निभाएं। विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी सूचना मिल सकती है, जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और समर्पण का है। कार्यक्षेत्र में की गई कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बिना वजह क्रोध करना आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।