होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

17 May 2026 Rashifal: इन राशियों को मिलेगा बड़ा Promotion, Career Growth के साथ बढ़ेगा Bank Balance

By Astro panchang | May 17, 2026

आज 17 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और नए मौके लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर धन, प्रेम, करियर और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 17 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की व्यावसायिक वार्ताएं सफल रहेंगी। घर के रिनोवेशन की प्लानिंग बढ़ सकती हैं। इस समय बचत को जोखिम में डालने से बचना चाहिए। वहीं पुरानी सेहत संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। इसलिए लापरवाही करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उल्लास और उमंग से भरा रह सकता है। किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए भावनात्मक तीव्रता महसूस कर सकते हैं। अपने व्यवहार और वाणी से दूसरों को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के कार्यों में अनिश्चिचतता बनी रह सकती है। वहीं जवाबदेही बढ़ सकती है और वादों पर खरा उतरना मुश्किल होगा। आज खर्चों पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक एनर्जी बनी रहेगी।

कर्क राशि

आज आपको धन लाभ के मौकों का सही तरीके से लाभ उठाना होगा। अति उत्साह और लावरवाही से बचें। भावनात्मक रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। स्टूडेंट्स को शिक्षा और एकाग्रता से जुड़े विषयों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

पूर्व में तय किए गए लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। दूसरों के प्रभाव से निकलकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश सफल होगी। प्रेम संबंधों में पार्टनर से बातचीत के समय अधिकार जताने से बचना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपने कार्यों और निर्णयों से सभी को प्रभावित करेंगे। आज की सफलता में भाग्य का भी योगदान रहेगा और उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता पाने के लिए चतुराई और कूटनीति दिखानी होगी। आपकी अंतर्दृष्टि कठिन समस्याओं में आपके काम आएगी। वहीं गुप्त बातों को दूसरों के सामने प्रकट न करें।

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक वार्ताओं में जरूरत से ज्यादा कठोर रवैया आपको ही परेशानी में डाल सकता है। साझेदारों या मित्रों के सहयोग से लाभ मिलने के योग हैं। तकनीकी दक्षता बढ़ाने की कोशिश करते रहें।

धनु राशि

अपने निकट संबंधों को लेकर आज आपके मन में कुछ आशंकाएं रह सकती हैं। दूसरों की बातों पर भरोसा करने से पहले जांच पड़ताल जरूर करें। बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी। यात्रा और पर्यटन की योजना बन सकती है। व्यावसायिक वार्तालाप का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। भाग्य के सहयोग के सहारे रोजगार में वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

आज योजना बनाकर किए गए कार्यों में आपको जल्दी सफलता मिलने के योग हैं। भावनात्मक संबंधों में रोजगार से जुड़ी सहायता करनी पड़ सकती है। संपत्ति का विवाद सुलझाने का प्रयास सफल होगा।

मीन राशि

आज कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का विश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व देना रिश्ते में नई मजबूती लाएगा। यात्रा सुखद रहेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.