होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

09 July 2026 Rashifal: इन राशियों को Career में मिलेगी जबरदस्त Success, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

By Astro panchang | Jul 09, 2026

आज यानी की 09 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और नई उम्मीदों को लेकर आ सकता है। कुछ राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों और करियर में सफलता मिल सकती है। तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और महत्वपूर्ण निर्णयों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के लिए 09 जुलाई 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी से आगे बढ़ने का है। कुछ लोग ऐसे सक्रिय रहेंगे, जो आपकी योजनाओं में रुकावट डाल सकते हैं। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता देखकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ या उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों का ध्यान अपने अधूरे और जरूरी कामों को सही से पूरा करने पर रहेगा। जल्दबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि छोटी सी गलती बड़ा झंझट खड़ा कर सकती है। मेहनत और लगन का फल मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सरकारी मामलों में बिना पूरी जानकारी के कदम बढ़ाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि

आज के दिन इस राशि के जातकों को संतुलन बनाकर रखना चाहिए। दूसरों की मदद करना अच्छा है, लेकिन दूसरों के कामों में नजरअंदाज न करें। आज आपकी वाणी लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है। इसलिए सोच-समझकर बोलें।

कर्क राशि

कर्क राशि लोग जो राजनीतिक, सामाजिक या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े हैं। उनको विशेष लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक सुकून महसूस करेंगे।

सिंह राशि

नौकरी और बिजनेस दोनों में उत्साहजनक परिणाम मिल सकता है। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे और नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीम के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की चर्चा तेज हो सकती है।

कन्या राशि

आज पॉजिटिव एनर्जी आपके चारों ओर बनी रहेगी। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक योजनाएं लाभ का मार्ग खोल सकती हैं। विरोधी की बातों में आकर जल्दबादी में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपके कॉन्फिडेंस को मजबूत करेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या इससे जुड़ा फैसला लेने के लिए सही समय है। साझेदारी में शुरू किया गया काम अच्छा मुनाफा दे सकता है। आर्थिक मामलों की रुकावट कम होगी और धन संबंधी काम आसानी से आगे बढ़ेंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। 

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के लोगों को नए व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। जल्दबादी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है।

धनु राशि

आज धनु राशि के जातकों का सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने के संकेत हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किसी अंजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें।

मकर राशि

आज इस राशि के लोग पारिवारिक और व्यक्तिगत विषयों पर व्यस्त रह सकते हैं। संतान के करियर या नौकरी की चिंता आपको परेशानी दे सकती है। जीवनसाथी का सम्मान करें। किसी की कही बातों पर भरोसा करने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के जातकों का मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा। लंबे समय से रुके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के लिए खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज विवादों से दूरी बनाकर चलें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.