होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 26 February 2026: Shubh Yog में इन Lucky Zodiac वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के साथ मिलेगा शुभ समाचार

By Astro panchang | Feb 26, 2026

आज 26 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ आज यानी की 26 फरवरी को रवि योग, प्रीति योग, आडल योग, आयुष्मान योग और विडाल योग रहेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 26 फरवरी 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

चंद्रमा के गोचर के सकारात्मक प्रभाव से मेष राशि के जातकों के सभी जरूरी काम पूरे होंगे। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में उछाल और खर्चों में कमी आने के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज के दिन नकारात्मक चीजों से दूर रहेंगे, तो आज का दिन अच्छे से व्यतीत हो जाएगा। अगर शरीर में किसी तरह की कोई समस्या हो रही है, तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

मिथुन राशि

अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है, तो आज रिश्ता आ सकता है। घर परिवार में अगर टेंशन का माहौल है, तो वह भी खत्म होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

कर्क राशि

अगर आपके घर में पैसों की समस्या चल रही है, तो समय से पहले ही धन का इंतजाम हो जाएगा। इसके साथ ही पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और घर में सकारात्मक माहौल कायम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को ऑफिस में बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आज समय से आप अपना काम नहीं पूरा कर पाएंगे। लेकिन आज आपको धन की समस्या नहीं होगी।

कन्या राशि

सही समय पर धन का इंतजाम होने से किसी बहुत बड़ी मुसीबत से आप बच जाएंगे। वहीं घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। अगर आपकी या घर परिवार में किसी की तबियत सही नहीं है, तो आज सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज बुरी संगत से बचना चाहिए औऱ करियर पर फोकस करें। कामकाजी लोगों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलेगा। आज आपके लिए दिनभर भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज दिन की शुरूआत में ही वृश्चिक राशि के कामकाजी लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। घर में तनाव का माहौल है, तो राहत की सांस लेंगे। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोग जो एक कंपनी में लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनका अचानक से ट्रांसफऱ हो सकता है। घरवालों से कोई बात छिपानी आपको भारी पड़ सकती है। वहीं सेहत भी आज अच्छी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए इस समय नई नौकरी तलाश करना ठीक नहीं रहेगा। शादी का रिश्ता आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं अगर आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आर्थिक स्थिति में ज्यादा उछाल नहीं आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपना काम समय से पूरा काम कर पाएंगे। आप घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर किसी से बोलचाल बंद है, तो आज फिर से बातचीत शुरू हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज नया रिश्ता जोड़ना काफी शुभ रहेगा। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। वहीं कामकाज की स्थिति में भी सुधार होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.