होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन 5 राशियों के लोग प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को रहते हैं तैयार

By Astro panchang | Apr 28, 2020

आज के समय में प्यार तो बहुत लोग करते हैं और सच्चे प्यार के बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन प्यार करना और उसे निभाना दोनों में ही ज़मीन आसमान का फर्क होता है। प्यार की परीक्षा में कोई पास होता है तो कोई फेल। जब कोई सच्चे मन से किसी रिलेशनशिप में होता है। तो पार्टनर से रोमांस के साथ-साथ मन में हर वक्‍त यह सवाल कहीं न कहीं जरूर रहता है कि क्‍या हमारा प्‍यार शादी के मुकाम तक पहुंचेगा भी या नहीं या फिर हसरत यूं ही अधूरी रह जाएगी। इन सभी सवालों के जबाव के साथ आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी 5 राशि के लोगों के बारे में जो अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाकर ही रहते हैं।

वृष राशि
वृष राशि के लोग जब प्यार करते हैं तो उससे शादी तक ले जाने में कामयाब भी होते हैं। यह लोग शुक्र ग्रह की राशि के होते हैं। जोकि प्यार और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है। प्यार के मामले में इस राशि के लोग बहुत ही अच्छे पार्टनर होते हैं। इस राशि के लोगो का शादीशुदा जीवन अच्छा होता है। यह लोग अच्छे जीवनसाथी की भूमिका निभाते हैं। यह अपने जीवनसाथी का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। उनकी हर तरह से केयर करते हैं। यदि कभी प्यार के संबंध में या शादीशुदा जीवन मे कोई परेशानी आ जाए तो यह अपने पार्टनर को उस मुसीबत से निकालने में और संभालने में सबसे आगे होते हैं। इस राशि के लोग प्रेम जीवन में खुलापन रखते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग स्वभाव से बेहद ही अच्छे और प्रिय होते हैं। ये प्यार में अपने साथी की खुशियों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही यह लोग बहुत हंसमुख और रंगीन मिजाज के होते हैं जो की इनके पार्टनर को बहुत ज्यादा भाता है। ये लोग प्यार के मामले में बहुत ही ज्यादा ईमानदार होते हैं। साथ ही शादी के बाद यह अपने जीवन साथी को बिल्कुल भी अकेला या बोर नहीं होने देते। अगर साथी का मूड खराब हो जाता है तो इस राशि के लोग अलग-अलग ढंग से अपने पार्टनर को मनाते हैं। इनका यह स्वभाव साथी को बहुत खुश कर देता है।

सिंह राशि
जिन लोगों की राशि सिंह होती है वो बहुत ही संजीदा किस्म के लोग होते हैं। वह अपने रिलेशनशिप के प्रति बेहद सीरियस होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाकर ही रहते हैं। सूर्य की राशि होने के कारण इस राशि के लोग थोड़े आक्रामक होते हैं। और अपने साथी पर काफ़ी हावी रहते हैं। लेकिन अपने साथी को यह प्यार भी बेइंतहा करते हैं। साथी की रक्षा करना, उनकी जरुरत आदि के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इसलिए सिंह राशि वालों की शादीशुदा और प्रेम जीवन बहुत अच्छा होता है।

तुला राशि
यह शुक्र ग्रह की राशि है। यही कारण है की इस राशि के लोग बहुत ही ज्यादा रोमांटिक और आकर्षित होते हैं। प्यार और रोमांस करना इस राशि के लोगों की खासियत होती है। यह अपने रिश्ते के प्रति वफादार होते हैं। चाहें परिस्थिति कैसी भी हो यह अपने साथी का साथ कभी नहीं छोड़ते। इस राशि के लोगों के लिए प्यार से बढ़कर और कोई भी चीज नहीं होती। साथ ही यह काफी खुले विचार के होते हैं ये अपने रिश्ते को कभी छिपाते नही हैं। इस राशि के लोग यदि अपने साथी से नाराज होते हैं तो वे जल्दी ही मान जाते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के लोग अपने रिश्ते को बहुत ही ज्यादा अहमियत देते हैं। इस राशि के लोगों का प्यार धीरे-धीरे ही परवान चढ़ता है। लेकिन यह प्यार के संबंध में लंबी रेस के घोड़े होते हैं। इस राशि के लोग जब प्यार करते हैं तो अपने पार्टनर को कभी दगा या धोखा नहीं देते। इन्हें अपने साथी की हर छोटी-मोटी जरूरतों का पता होता है। और ये उसे पूरी करने की हर संभव कोशिश करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.