आज यानी की 19 जून 2026 के दिन कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। आज पंचमी तिथि है और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं 19 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेतों से भरा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करियर या नौकरी से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। लेकिन आज आपकी सूझबूझ से कई काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज रिश्तों में मजबूती और अपनापन महसूस होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। इससे आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। विरोधियों को मात देने की कोशिश करेंगे। लेकिन निजी और जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचना चाहिए। काम का दबाव अधिक महसूस हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत आपको नई पहचान दिला सकती है। परिवार के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। बनता हुआ काम रुकने से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। घर के रिनोवेशन का काम दोबारा शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में नौकरी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गुस्से से बचना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। घूमने-फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में हल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक मामले में मजबूती महसूस होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। जिससे आपको मानसिक शांति महसूस होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा दिन है। मेहनत का पूरा फल मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अपने कामों को धैर्य और साहस का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत है। अगर लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसमें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी है। वरना छोटी सी बात का बड़ा विवाद बन सकता है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम न मिलने से असंतोष की भावना रह सकती है।
मकर राशि
स्टूडेंट्स के लिए काफी उत्साहजनक रहेगा। पुराने लेन-देन या आर्थिक उलझनों से राहत मिल सकती है। पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर जरूरी चर्चा हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत रहेगी। वहीं जनसमर्थन में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। दूसरों के काम में अधिक उलझना तनाव की वजह बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश हो जाएगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को हर कदम पर सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी कोई पर्सनल बात किसी से साझा करने से बचना चाहिए। सरकारी कामों में थोड़ा देरी हो सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। माता से किया वादा पूरा करने की कोशिश करें।