होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career में तरक्की और Money Gain के योग

By Astro panchang | Feb 21, 2026

आज यानी की 21 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन नतीजे करियर में तरक्की, नेटवर्किंग, डिप्लोमेसी और अनुशासन से आएगी। वहीं आर्थिक स्थिरता के लिए लंबी अवधि के लक्ष्यों की समीक्षा जरूरी है। शाम के समय कुछ राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज आपको वर्कस्पेस को व्यवस्थित करने और साझा संसाधनों के ऑडिट पर ध्यान देना चाहिए। तो आइए जानते हैं 21 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जरूरी कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकते हैं। अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। खास कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को आज जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं रोजगार के मामले में किसी की सलाह ले सकते हैं। आप आज किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे और किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी लेंगे। आज गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए, वरना आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। आज आपको मन की बात कहने में सावधानी रखनी चाहिए।

सिंह राशि

आज इस राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती हैं। आपका मित्रों के साथ विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कला की क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप आज दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। धन लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं।

तुला राशि

इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और कारोबारी वर्ग को धन लाभ होगा। शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए-नए विचार आएंगे और स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी न किसी से कुछ नया सीखेंगे। वहीं मिलकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दोस्तों की मदद से आज आपका कोई काम बनेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेंगी और दांपत्य संबंध मधुर रहेगा। आज आपका कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। आपके सामने कुछ छिपी हुई बातें आ सकती है। वहीं शरीर में थोड़ा सुस्ती महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको धन लाभ होगा और आपके द्वारा सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कामकाज के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला गै। वहीं नए कार्य की शुरूआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी और दूसरों के उत्साह को देखकर आप भी अति-उत्साहित रहेंगे। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज सोसायटी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.