होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 1 March 2026: इन 4 राशियों पर पड़ेगा ग्रहों का अशुभ असर, Financial फैसलों में रहें सावधान

By Astro panchang | Mar 01, 2026

आज यानी की 01 मार्च 2026 को रविवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। कल का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से किन जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। कुंभ राशि में सूर्यदेव के साथ बुध अस्त स्थिति में है। वहीं चंद्रदेव अपनी स्वराशि कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 01 मार्च 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा सतर्कता रखनी चाहिए। आपको छोटी सी लापरवाही आर्थिक घाटा दे सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि तीखे शब्द रिश्तों को खराब कर सकते हैं। किसी दुखद समाचार को सुनकर आपका मन व्यथित हो सकता है।

वृषभ राशि

अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज अनुकूल अवसर है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और बड़ी पार्टनरशिप में आपको फायदा मिल सकता है। आज सेहत संतुलित रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से आपका मन अशांत हो सकता है। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। वाहन चलाने के दौरान सावधानी रखें। आज वाणी पर संयम जरूर रखें, वरना कोई विवाद खड़ा हो सकता है।

कर्क राशि

किसी खास काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रहें। व्यापार में पार्टनर से मतभेद या फिर धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का फैसला टालना बेहतर होगा। परिवार में किसी दुखद सूचना की वजह से आपका मन उदास रह सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है और आपके घर पर मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में आज बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद खत्म हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। सेहत संबंधी कारणों से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी करीबी को लेकर दुखद स्थिति बन सकती है। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं और व्यापार में नुकसान संभव है। पार्टनर का सहयोग कमजोर पड़ सकता है। वहीं परिवार और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। लंबे समय से अटका हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से पूरा हो सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि

इस राशि के लोग नई पार्टनरशिप से पहले पूरी जानकारी ले लें। व्यापार में किसी को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। वहीं परिवार में जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज बीपी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि अविश्वास संबंधों को कमजोर कर सकता है। वहीं शांत और संतुलित व्यवहार रिश्तों को बचाएगा। आज आपको जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और व्यापार में गिरावट का अनुभव हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन सलाह दी जाती है कि आज आपको मानसिक तनाव से बचना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.