होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Horoscope Today 22 February 2026: रविवार को इन 3 राशियों पर संकट, कोई भी Big Decision लेने से पहले सोचें

By Astro panchang | Feb 22, 2026

ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है। राशिफल के मुताबिक आज यानी की 22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि के लोगों को लाभ मिलने वाला है और किन्हें संभलकर चलने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। इस राशि के बच्चों के लिए बेहतर दिन है। नजदीकी रिश्तेदार से लंबी बात हो सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। अगर आज आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देने से रिश्ता बेहतर बनेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जाएं, तो बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस करने वाले कारोबारियों को फायदा मिलेगा। लग्न और मेहनत देखकर आपके जूनियर कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि

आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। छिपे हुए विरोधी आपके काम में अड़चन डालेंगे। लेकिन आपका पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाएगा। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घरवालों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा और आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मार्केट एनालिसिस करना जरूरी है। स्टूडेंट्स के लिए ठीक-ठाक दिन रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा। जो हाउसवाइव्स नौकरी करना चाहती हैं, वह पार्ट टाइम जॉब्स शुरू कर सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अपने दिन की शुरूआत खुशहाली से करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा दिन है। क्रिएटिव फील्ड मजबूत रहेगी और बिल्डर्स के लिए अच्छा दिन है। नए कॉन्ट्रैक्स से बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी रहेगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज का दिन फेवरेबल रहेगा और काम को पूरा करने में किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। करियर में अचानक से बदलाव आएगा, जिससे धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा और मां की सेहत बेहतर रहेगी। करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें, इसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि

आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मन में नए-नए विचार आएंगे। बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी। सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा और थोड़ा समय ईश्वर की पूजा-पाठ के लिए निकालें। इससे आपका मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि

इन राशि के लिए आज का दिन जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। तनाव से आज राहत मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। काम को सरल बनाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे। जीवनसाथ के साथ आज अच्छा समय बिता सकते हैं। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता फायदेमंद होगी। एजुकेशन सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए आज दिन व्यस्त रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन उत्साह रहने वाला है। विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। बिजनेस के काम में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। मूर्ति के व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मॉल घूमने जा सकते हैं। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों को टीचरों का पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव कम करने के लिए किसी शांत जगह पर घूमने जा सकते हैं। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। सभी काम समय से पूरे होंगे और काम के नए टारगेट बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा और पार्टी में उच्च पद मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आज जॉब मिल सकती है। आत्मनिर्भर होकर फैसले लें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.