ज्योतिष दृष्टिकोण से 02 सितंबर को ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कई राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन, सेहत में सुधार और सफलता मिल सकती है। तो वहीं कई राशि के लोगों में व्यापार में घाटा, आर्थिक मामलों में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि 02 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातक उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में आपसी प्रेम और एकजुटता बनी रहेगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। लेकिन वर्तमान नौकरी में टिके रहना ज्यादा बेहतर रहेगा। रिश्तों में भरोसा और मजबूती बनी रहेगी। अचानक खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है। आपकी मेहनत को धीरे-धीरे पहचान मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज पैसों के लेन-देन में लापरवाही नहीं करना चाहिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिम्मेदारियों का पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करें। सफलता आपके पास आएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं।
कर्क राशि
आज कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आज आपका गुस्सा आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है। भाई-बहनों से चला आ रहा पुराना विवाद खत्म होगा। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि
आज इस राशि के जातकों को भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट सामने आएगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। काम के दबाव की वजह से सिरदर्द या थकान आदि हो सकती है। आज इस राशि के लोगों को उधार लेने से बचना चाहिए।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र जिम्मेदारियों को समय से पूरा करना है। बुजुर्ग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। किसी नई जिम्मेदारी, पद या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आर्थिक संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। अच्छी कमाई हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार की पर्सनल समस्याओं को सुलझाने के लिए बाहरी लोगों की सलाह न लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऑफिस में काम पर अपना ध्यान बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। दूर रहने वाला कोई प्रिय अचानक से मिल सकता है। घर की मरम्मत या सजावट आदि पर पैसे खर्च कर सकते हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझने से रुके हुए काम में तेजी आएगी।
धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों को तरक्की के कई रास्ते मिलेंगे। बिजनेस को नई ऊंचाई देने के लिए बनाई गई योजना बेहतर रिजल्ट दे सकती है। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों की प्रगति की रफ्तार तेज रहेगी। आपकी मेहनत धीरे-धेरी रंग लाएगी। हालांकि आपकी सफलता कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगी। जिस कारण आपके नए विरोधी बनेंगे। सामाजिक और राजनीत के क्षेत्र में हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आप हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेहा। जीवनसाथी का प्रमोशन होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी को लेकर आपके मन में चिंता हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की आज छोटी सी लापरवाही परेशानी को बढ़ा सकती है। इसलिए हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। गुस्से में अपशब्द न बोलें। अविवाहित लोगों की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो सकती है।